फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: टक्कर के बाद पूरी तरह से जल गई बाइक, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Tue, 01 Aug 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
Jalandhar Accident
माता चिंतपूर्णी में माथा टेककर वापस लौट रहे थे तभी उनकी बाइक एक टेंपो ट्रेवलर से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक में आग लग गई और... तस्वीरें देखिए
विज्ञापन

2 of 7
three people burnt alive
घटना पंजाब के जालंधर की है, जहां होशियारपुर रोड पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वे माता चिंतपूर्णी में माथा टेककर वापस लौट रहे थे कि आदमपुर में उनकी बाइक टेंपो ट्रेवलर से जा टकराई।
विज्ञापन

3 of 7
three people burnt alive
इसके बाद बाइक में आग लग गई। मृतकों की पहचान जगपाल चौधरी, उनके बेटे साहिल और संदीप के तौर पर हुई है। तीनों मूल रूप से झारखंड के रहने वाले थे। वे कई सालों से आदमपुर के सग्गरां मोहल्ला में रह रहे थे। 

4 of 7
three people burnt alive
जगपाल चौधरी अपने बेटे साहिल और संदीप के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार को माथा टेकने चिंतपूर्णी गए थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे वापस लौटते समय आदमपुर के पास हुए हादसे में तीनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन

5 of 7
Jalandhar Accident
टेंपो ट्रेवलर जालंधर के किसी राजकुमार के नाम पर है। चालक उसमें सवारियां लेकर मां चिंतपूर्णी के लिए निकला था। हादसे के चालक मौके से फरार हो गया तो सवारियां भी उतरकर टेंपो से निकलकर पैदल ही चली गयी। 
विज्ञापन

6 of 7
Jalandhar Accident
जगपाल चौधरी बिल्डिंग ठेकेदार था और संदीप उसके पास राज मिस्त्री के तौर पर काम करता था। जगपाल का परिवार बीते 20 सालों से आदमपुर में बसा हुआ है, जबकि संदीप के परिवारवालों को झारखंड सूचना भेज दी गई है। पुलिस ने शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jalandhar Accident
हादसे के आधे घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ऐंबुलेंस की मदद से शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।  पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें