फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी कार, नहीं रहे बच्ची के मां-बाप, राखी बंधवाने वाला भाई भी छोड़ गया

Fri, 12 Jan 2018 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
Ludhiana Accident
गोद में बैठी खेल रही थी, अचानक कुछ ऐसा हुआ कि 6 महीने की बच्ची अनाथ हो गई। न मां-बाप रहे और न ही राखी बंधवाने वाला भाई।
विज्ञापन

2 of 7
Ludhiana Accident
दरअसल, लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर जगरांव के पास वीरवार की सुबह एक ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें चंडीगढ़ के रहने वाले वकील, उनकी पत्नी और चार साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि छह महीने की बेटी और नौकरानी बच गई। 
विज्ञापन

3 of 7
Ludhiana Accident
नौकरानी गंभीर रूप से घायल है, उसकी हालत अभी गंभीर है। बताया जा रहा है कि गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी। जिस कारण टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने के बाद जगरांव की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद एडवोकेट सुदर्शन कुमार, उनकी पत्नी सीमा (28) और बेटे ध्रुव (4) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

4 of 7
Ludhiana Accident
सुदर्शन कुमार चंडीगढ़ में रहते हैं और वहीं वकालत करते हैं। वह आई-20 कार में सवार होकर चंडीगढ़ से फिरोजपुर के लिए रवाना हुए थे। जहां उन्होंने अपने रिश्तेदार के घर जाना था। जब उनकी गाड़ी जगरांव के नानकसर गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंची तो कार डिवाइडर से टकरा कर बेकाबू हो गई और दूसरी तरफ जा पहुंची। कार की रफ्तार तेज होने के कारण काबू में नहीं आ सकी और कार कोल्ड्रिंक से भरे खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन

5 of 7
Ludhiana Accident
कार की टक्कर के तुरंत बाद आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां सुदर्शन, उनकी पत्नी और बेटे को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
Ludhiana Accident
जबकि गंभीर रूप से घायल नौकरानी काजल को वहां दाखिल कर लिया। हादसे में छह महीने की बच्ची धवनी ठीक है। पुलिस ने सुदर्शन के परिवार वालों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ludhiana Accident
मां की हालत बिगड़ी
बताया जा रहा है हादसे का पता चलते ही अस्पताल पहुंची ने जैसे ही बेटे, पुत्रवधू और नाती के शव देखे तो वह फफक फफककर रोने लगीं। इसके बाद एकदम से उनकी हालत बिगड़ी गई। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया। इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हार्ट स्पेशलिस्ट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें