हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव गांव गढ़ी सिसाना के कुख्यात बदमाश प्रियवर्त फौजी पर सोनीपत पुलिस ने हत्या के मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी पर 18 मार्च, 2021 को हुए कृष्ण बरोणा हत्याकांड में इनाम घोषित किया गया है। पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में प्रयुक्त बोलेरो की सीसीटीवी की फुटेज जारी होने बाद प्रियवर्त को इस मामले में संदिग्ध माना जा रहा है और वह चर्चा में है। उधर, पंजाब पुलिस के दो अधिकारी अपनी टीमों के साथ सोनीपत में डेरा डाले हुए हैं।