12 लोगों ने 10 दिन पहले ही टीचर के पद पर नौकरी ज्वॉइन की थी कि हादसे में सभी मारे गए। शव जिस हाल में थे, देखकर रूह कांप जाएगी।
विज्ञापन
2 of 8
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
घने कोहरे के कारण फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित गांव चांदमारी के पास शुक्रवार सुबह आठ बजे क्रूजर जीप और बजरी से लदे ट्राले में हुई जबरदस्त भिड़ंत में बारह शिक्षकों और एक जीप चालक की मौत हो गई। हादसे में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करने के लिए उनका शव सिविल अस्पताल फाजिल्का में ले गए। जानकारी के अनुसार सुबह हर रोज की तरह अबोहर और फाजिल्का से सरकारी स्कूल के शिक्षक क्रूजर जीप पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे।
4 of 8
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव चांदमारी के पास जीप चालक ने अपने आगे जा रहे एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी कोशिश में सामने से बजरी से लदा आ रहा ट्राला से जीप टकरा गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनके साथ शिक्षक गोपी राम (30) गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कई लोग जीप के भीतर ही फंस गए। यहां आसपास के लोगों ने जीप के अंदर फंसे शव निकाले।
विज्ञापन
5 of 8
ट्राले-जीप की भिड़ंत में तेरह की मौत
इनकी हुई मौत
हादसे में शिक्षक किरन बाला (25) पुत्री रमेश कुमार वासी राधा स्वामी कालोनी फाजिल्का, निताशा (30) पत्नी सुनील कुमार वासी बल्लुआना, बिंदिया (30) पत्नी संजीव कुमार वासी संत नगर अबोहर, तजिंदर कौर (26) पत्नी अमनप्रीत वासी राधा स्वामी कालोनी फाजिल्का, शीतल (29) पत्नी गौरव वासी क्लास फाजिल्का...
विज्ञापन
6 of 8
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
...संजीव कुमार (37) पुत्र कुंदल लाल वासी सतीर वाला फाजिल्का, सुखजीत सिंह(24) पुत्र स्वरूप सिंह वासी फाजिल्का, राम पाल (35) पुत्र राम चंद वासी काला टिब्बा अबोहर, मनहोर लाल (42) पुत्र कृष्ण लाल वासी ठाकर आबादी अबोहर...
विज्ञापन
7 of 8
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
...नाजम सिंह (37) पुत्र मेजर सिंह वासी किलियां वासी अबोहर, शंकर कुमार (40) पुत्र कृष्ण लाल वासी चूड़ी वाला धन्ना फाजिल्का, अशीष कटारिया (30) पुत्र बाल कृष्ण कटारिया वासी फाजिल्का और चालक सोनू पुत्र मोहन लाल वासी पंजपीर अबोहर की मौत हो गई।
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
सिर्फ दस दिन पहले हुई थी ज्वाइनिंग
इस जीप में अधिकतर वो शिक्षक थे जिनकी सरकारी स्कूलों में ज्वाइनिंग हुए सिर्फ दस दिन पहले हुई थी। तजिंदर कौर की शादी 27 नवंबर को हुई थी और उसे सरकारी नौकरी भी कुछ दिन पहले मिली थी। घटनास्थल पर शिक्षकों के टिफिन, पुस्तक और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। हादसे में जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। घटनास्थल पर कांग्रेस के सीनियर नेता सुनील जाखड़, सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी, सांसद शेर सिंह घुबाया, डीईओ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।