फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसेवाला हत्याकांड: जनवरी में रची गई थी हत्या की साजिश...केकड़ा ने की मुखबिरी, पहली बार पंजाब पुलिस ने A To Z बताया

Tue, 07 Jun 2022 05:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में रोजाना बड़े खुलासे हो रहे हैं। पंजाब पुलिस ने हत्याकांड में लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने, रेकी और अपराधियों को शरण देने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या की साजिश में कौन-कौन शामिल हैं। किसने रेकी की और कैसे घटना को अंजाम दिया गया है। इसका खुलासा पहली बार पंजाब पुलिस ने किया है। पुलिस ने चार और शूटरों की पहचान की है। इन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जनवरी महीने में ही रची जा चुकी थी साजिश
एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि आरोपी प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी ने जनवरी 2022 में हरियाणा से आए गोल्डी बराड़ के दो साथियों को पनाह दी थी और उनके जरिए सिद्धू मूसेवाला के घर और आसपास के इलाकों की रेकी भी की थी।  मोनू ने गोल्डी बराड़ के निर्देश पर दो शूटरों को उपलब्ध कराया। इन्होंने इसके बाद हत्या को अंजाम देने की खातिर शूटरों की टीम जुटाने में मदद की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आठ शूटरों की तस्वीर। - फोटो : फाइल
उन्होंने कहा कि पवन बिश्नोई और नसीब ने शूटरों को बोलेरो वाहन सौंपे थे और उन्हें ठिकाना भी मुहैया कराया था। इस बीच, एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा कि आईजीपी पीएपी जसकरण सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच दल रणनीतिक रूप से काम कर रहा है और शूटरों और अपराध में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन

3 of 6
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
केकड़ा ने सेल्फी के बहाने की रेकी
पुलिस ने वारदात में शामिल चार शूटरों की पहचान भी कर ली है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के प्रमुख प्रमोद बान ने मंगलवार को बताया कि संदीप उर्फ केकड़ा ने गोल्डी बराड़ और सचिन थापन के निर्देश पर खुद को गायक का प्रशंसक बताकर सिद्धू मूसेवाला की गतिविधियों पर नजर रखी थी। उन्होंने बताया कि जब गायक अपनी हत्या से कुछ मिनट पहले अपने घर से निकल रहे थे तभी केकड़ा ने गायक के साथ सेल्फी भी ली।

इसके बाद केकड़ा ने सभी जानकारी हत्यारों तक साझा की। उन्होंने कहा कि मनप्रीत मन्ना ने मनप्रीत भाऊ को एक टोयोटा कोरोला कार प्रदान की थी। जिसने गोल्डी बराड़ और सचिन थापन के करीबी सहयोगी सराज मिंटू के निर्देश पर कार को दो व्यक्तियों को दिया था, जिन पर शूटर होने का संदेह था।

4 of 6
Sidhu Moose Wala murder - फोटो : अमर उजाला
इन लोगों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार लोगों की पहचान हरियाणा के सिरसा के संदीप सिंह उर्फ केकड़ा के रूप में हुई है। तलवंडी साबो निवासी (बठिंडा) मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, ढाईपई (फरीदकोट) मनप्रीत भाऊ, गांव डोडे कलसिया (अमृतसर) के सरज मिंटू.  तख्तमल (हरियाणा) के प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी, हरियाणा के सोनीपत के रेवली गांव का मोनू डागर व हरियाणा के फतेहाबाद निवासी पवन बिश्नोई और नसीब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
लाल घेेरे में बोलेरो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे हुई थी मूसेवाला की हत्या
बता दें कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई को पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला 29 मई की शाम लगभग 4:30 बजे अपने पड़ोसी गुरविंदर सिंह और चेचेरे भाई गुरप्रीत सिंह के साथ अपने घर से निकले थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह अपनी महिंद्रा थार गाड़ी चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
शूटर संतोष जाधव अरुण गवली गैंग से जुड़ा है 
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच में जुटी पंजाब पुलिस को संदेह है कि इस मामले में मुंबई के अरुण गवली गैंग का एक शूटर संतोष जाधव भी शामिल है। पंजाब पुलिस को जिन आठ शार्प शूटरों की तलाश है, उनमें संतोष जाधव भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस ने इस संबंध में महाराष्ट्र पुलिस के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। 

एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें संतोष जाधव अरुण गवली की पत्नी आशा गवली के साथ दिखाई दे रहा है। अरुण गवली हत्या के एक मामले में इस समय महाराष्ट्र की एक जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। जाधव के खिलाफ हाल ही में खेड़ (पुणे) पुलिस में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को यह भी पता चला है कि जाधव के अन्य गैंगस्टरों से भी संबंध हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें