फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी मंडियों में घूमते रहे, किसान रेल रोकते रहे

Wed, 29 Apr 2015 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मंडी गोबिंदगगढ़/खन्ना
विज्ञापन
1 of 5
मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने कई जगह रेलवे ट्रैक पर डटे रहे। दूसरी ओर, किसानों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी मंडियों में घूमते रहे।
विज्ञापन

राहुल गांधी मंडियों में घूमते रहे, किसान रेल रोकते रहे

2 of 5
किसानों के प्रदर्शन के कारण छह ट्रेनें रद्द कर दी गई, जबकि कई के आवागमन पर असर पड़ा। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। उधर, प्रदेश सरकार के निर्देश पर अमृतसर के डीसी गांव देवीदासपुरा में ट्रैक पर बैठे किसानों से बातचीत करने पहुंचे।
विज्ञापन

राहुल गांधी मंडियों में घूमते रहे, किसान रेल रोकते रहे

3 of 5
इस दौरान बाबा बकाला के एक किसान जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। साथी की मौत से भड़के किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने किसान नेता सतनाम सिंह पन्नू समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर, काहनूवान में भी एक किसान ने खुदकुशी का प्रयास किया।

राहुल गांधी मंडियों में घूमते रहे, किसान रेल रोकते रहे

4 of 5
अमृतसर- दिल्ली रेल ट्रैक पर किसानों और महिलाओं ने धरना दिया। किसान यूनियन और आप वर्करों ने भी किसानों का साथ दिया। किसानों ने लंगर भी ट्रैक पर ही बनाया। देर रात धरनास्थल पर दंगा निरोधक वाहन वज्र भी तैनात कर दिया गया है। बरनाला में किसानों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर पुलिस चौकी का घेराव किया। मानसा में किसानों ने दैनिक और जनता एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें रोक दीं। काहनूवान में किसानों ने गुरदासपुर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर तीन घंटे जाम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी मंडियों में घूमते रहे, किसान रेल रोकते रहे

5 of 5
प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत करने मंगलवार शाम डीसी रवि भगत पहुंचे। उनके साथ कई आला अधिकारी थे। डीसी ने किसानों की तीन मांगें, गेहूं की खरीदारी, बारदाने की सप्लाई और 72 घंटे में अदायगी करने की बात मान ली। फसल का बीमा, खराब फसल का मुआवजा समेत अन्य मांगों के लिए मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना वापस ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें