फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में धरने पर बैठे राहुल गांधी, मंजूरी से दुगने उमड़े कांग्रेसी, तस्वीरें

Mon, 13 Jun 2016 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
नशे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पंजाब पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज जालंधर में पंजाब में नशे और कानून व्यवस्था के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। मंजूरी से ज्यादा कांग्रेसी उमड़ पड़े। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 9
नशे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पंजाब पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
जालंधर में डीसी कार्यालय के बाहर इस धरने के लिए प्रशासन को 5 हजार लोगों के लिए मंजूरी दी थी। मौजूदा समय में करीब 10 हजार कांग्रेसी जमा हो चुके हैं। इसे लेकर प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा भी कि सोफे पर बैठ जाओ, लेकिन राहुल जमीन पर बैठे।
विज्ञापन

3 of 9
नशे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पंजाब पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर धरना स्थल पर राहुल के बैठने के लिए लोहे की सलाखों से एक विशेष बॉक्स तैयार किया गया था, लेकिन राहुल गांधी ने जब वहां बैठने से इनकार किया तो उन्हें बैठने के लिए कुर्सी भी ऑफर की गई, लेकिन उन्होंने जमीन पर ही बैठने को तरजीह दी।

4 of 9
नशे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पंजाब पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
आदमपुर एयरबेस पर राहुल का हुआ स्वागत: इससे पहले सुबह राहुल गांधी सोमवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से आदमपुर एयरबेस पर उतरे। आदमपुर में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने राहुल का अभिनंदन किया तथा उन्हें लेकर डीसी कार्यालय के सामने धरना स्थल पर पहुंचें।
विज्ञापन

5 of 9
नशे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पंजाब पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
डीसी दफ्तर के सामने धरना स्थल पर कांग्रेसी नेताओं की भीड़ जमा है। अभी तक सांसद संतोख सिंह चौधरी, मोहिंदर सिंह केपी, अवतार हैनरी, राजिंदर बेरी, राणा गुरजीत सिंह, जगबीर बराड़, हंसराज हंस, मनप्रीत बादल, विक्रमजीत सिंह चौधरी, तेजिंदर सिंह बिट्टू, सतनाम कैंथ समेत अन्य कांग्रेसी नेता पहुंचे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
पंजाब में नशे के विरोध में राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ दी। शुरुआत खुद राहुल गांधी ने धरने पर बैठकर नारेबाजी से की। उन्होंने कहा, ''पंजाब में नशा एक बड़ी समस्या है। अगर यहां हमारी सरकार बनती है तो इसे एक महीने के भीतर खत्म कर देंगे।
विज्ञापन

7 of 9
पंजाब में नशे के विरोध में राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने कहा कि 4 साल पहले जब वह पंजाब यूनिवर्सिटी आए थे तो उन्होंने ही नशे का मुद्दा उठाया था। उस समय अकाली नेताओं ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा था कि आप पंजाब की बेइज्जती कर रहे हैं। आज आया हूं तो देख लीजिए, पंजाब का क्या हाल हो गया है। पंजाब में नशा एक बड़ी समस्या बन चुका है। अकाली दल इसलिए नशे के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता, क्योंकि उसी के कुछ नेता इस कारोबार में संलिप्त हैं।

 

8 of 9
नशे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पंजाब पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने नशे के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए कहा कि मोदी बिजनेस को इजी करने की बात करते हैं लेकिन पंजाब में एक ही इजी बिजनेस है वह है नशे का और वह आसानी से लोगों को उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि भट्ठा परसौल की तरह पंजाब में नशे के खिलाफ जंग चलेगी। राहुल ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर सेंसर बोर्ड के बहाने यहां की सरकार पर निशाना साधा। कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि ये प्रॉब्लम दूर हो।
विज्ञापन

9 of 9
नशे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पंजाब पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने पंजाब पुलिस का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, 'पंजाब में पुलिस के अधिकारी नशे को खत्म करने में सक्षम हैं, लेकिन उन्हें पंजाब सरकार खुलकर काम नहीं करने नहीं दे रही है। पंजाब में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो पुलिस अधिकारियों को पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए फुल पावर दी जाएगी। एक महीने की योजना तैयार है। युवाओं ने मुझसे कहा है कि उनका भविष्य खराब किया जा रहा है। पंजाब को भविष्य चाहिए तो ड्रग्स को हटाना ही पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें