राहुल के दौरे के दौरान पंजाब में बिखरी कांग्रेस लंबे अरसे बाद एकजुट नजर आई। एक-दूसरे के खिलाफ खुलेआम जहर उगलने वाले प्रदेश कांग्रेस के दोनों दिग्गज कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रताप बाजवा साथ-साथ चलते नजर आए। वहीं, दिल्ली से लेकर पंजाब की पूरी लीडरशिप भी यहां पहुंची।
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ-साथ दिखे दुश्मन दिग्गज, विपक्षी अवाक
2 of 10
कैप्टन और बाजवा तो राहुल के साथ एक ही कार में रहे। इससे पहले ये दोनों दिग्गज पिछले साल तब एक साथ नजर आए, जब राहुल कांग्रेस भवन, चंडीगढ़ आए थे। सार्वजनिक मंच पर दोनों करीब दो साल बाद एक साथ नजर आए हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ-साथ दिखे दुश्मन दिग्गज, विपक्षी अवाक
3 of 10
अक्तूबर-2013 में संगरूर में पीजीआई के सेटेलाइट सेंटर के उद्घाटन पर विजय इंदर सिंगला ने रैली आयोजित की थी, जिसमें राहुल आए थे। तब ये दोनों दिग्गज एक मंच पर नजर आए। हालांकि उस दिन दोनों ने एक-दूसरे पर राहुल की मौजूदगी में ही मंच से शब्द बाण चलाए थे, लेकिन वीरवार को ऐसा नजारा नहीं दिखा।
राहुल गांधी के साथ-साथ दिखे दुश्मन दिग्गज, विपक्षी अवाक
4 of 10
कांग्रेस के रणनीतिकार यह मान रहे हैं कि इस समय लोग अकाली दल के खिलाफ हैं, पर यदि उन्हें कांग्रेस में एकजुटता नजर नहीं आती तो वे तीसरे विकल्प की तरफ मुड़ सकते हैं। इसलिए खास रणनीति के तहत राहुल के ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम में सभी नेताओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ-साथ दिखे दुश्मन दिग्गज, विपक्षी अवाक
5 of 10
राहुल गांधी के साथ अंबिका सोनी, पंजाब प्रभारी शकील अहमद, सह-प्रभारी हरीश चौधरी, सीएलपी लीडर सुनील जाखड़, रजिंदर कौर भट्ठल, लाल सिंह, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, और रवनीत बिट्टू पूरा दिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ-साथ दिखे दुश्मन दिग्गज, विपक्षी अवाक
6 of 10
एकजुटता बरकरार रहेगी या नहीं, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन पार्टी ने लोगों को यह संदेश दिया है कि अकाली दल के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं में एकता है और पार्टी एक मजबूत विकल्प है।
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ-साथ दिखे दुश्मन दिग्गज, विपक्षी अवाक
7 of 10
पंजाब मेल में बैठकर दो दिन के दौरे पर आए राहुल गांधी 10 किलोमीटर पैदल चले और इंसाफ की लड़ाई लड़ने की बात कहते हुए बड़ा ऐलान कर दिया। देखिए तस्वीरें।
राहुल गांधी के साथ-साथ दिखे दुश्मन दिग्गज, विपक्षी अवाक
8 of 10
राहुल पदयात्रा करते हुए पवित्र ग्रंथ की बेअदबी को लेकर फरीदकोट में हुई हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और इंसाफ की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया।
राहुल गांधी के साथ-साथ दिखे दुश्मन दिग्गज, विपक्षी अवाक
9 of 10
राहुल ने कहा कि बहिबल कलां फायरिंग की घटना को लेकर वे जल्द ही राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और इस केस की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच करवाने की मांग की जाएगी। राहुल ने गुरजीत सिंह के घर आधा घंटा व्यतीत किया और परिवार को न्याय दिलाने में हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।
राहुल गांधी के साथ-साथ दिखे दुश्मन दिग्गज, विपक्षी अवाक
10 of 10
राहुल गांधी ने पदयात्रा करने के अलावा गांव में चौपाल पर बैठकर लोगों से बातचीत भी की। इस बीच उन्होंने किसानों से मुलाकात की। बाद में वे बरगाड़ी गुरद्वारा साहिब गए।