मार्च के महीने में 'बेरहम' बारिश का शिकार हुए किसानों के जख्मों पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी मरहम लगाने के लिए पहुंची। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
किसानों के जख्मों पर सोनिया का मरहम, तस्वीरें
2 of 13
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी आज हरियाणा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों को देखा और किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
किसानों के जख्मों पर सोनिया का मरहम, तस्वीरें
3 of 13
इस मौके पर सोनियां गांधी ने किसानों को दिलासा देते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के हकों के लिए लड़ाई लड़ती रही है और लड़ती रहेगी।
किसानों के जख्मों पर सोनिया का मरहम, तस्वीरें
4 of 13
सोनिया गांधी ने कहा कि बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खट्टर सरकार को किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन
किसानों के जख्मों पर सोनिया का मरहम, तस्वीरें
5 of 13
सोनिया गांधी ने कहा कि हम किसानों का हक मरने नहीं देंगे। हम संसद में किसानों के हकों के लिए आवाज उठाते रहे हैं और उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
किसानों के जख्मों पर सोनिया का मरहम, तस्वीरें
6 of 13
सोनिया गांधी आज ‘पिछली’ सोनिया से जुदा नजर आईं। अक्सर ऊंचे मंच और लोगों से दूरी बनाकर भाषण देने वाली कांग्रेस अध्यक्ष की ऐसी तस्वीरें पहली बार नजर में आईं।
विज्ञापन
किसानों के जख्मों पर सोनिया का मरहम, तस्वीरें
7 of 13
लोकसभा चुनाव के बाद भी लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस की सियासी फसल बचाने के लिए सोनिया गांधी हरियाणा की जमीन पर उतरीं। बेशक, कांग्रेस मुखिया ने किसानों के फसली नुकसान पर सांत्वना का मरहम लगाने की कोशिश की लेकिन, इसी बहाने कांग्रेस में जान फूंकने का प्रयास भी किया।
किसानों के जख्मों पर सोनिया का मरहम, तस्वीरें
8 of 13
केंद्र व राज्य में दस साल शासन करने वाली कांग्रेस विपक्षी दल के रूप में पहली बार ‘फील्ड’ में दिखी। राज्य के शीर्ष नेतृत्व के साथ पार्टी मुखिया ने भिवानी, झज्जर व करनाल संसदीय क्षेत्रों के दो दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर किसानों की दुख-तकलीफ सांझा की।
किसानों के जख्मों पर सोनिया का मरहम, तस्वीरें
9 of 13
मोदी सरकार के नए भूमि अधिग्रहण बिल पर किसानों की बढ़ती नाराजगी के बीच सोनिया गांधी का हिंदी पट्टी के किसानों से हालिया संवाद के प्रयास के राजनीतिक मायने हैं। देश खासकर हिंदी पट्टी में किसान एक बड़ा व प्रभावशाली वोट बैंक है, ओलावृष्टि पीड़ितों के आंसू पौछने के बहाने कांग्रेस देश के सबसे बड़े वोट बैंक किसान तबके को अपने साथ जोड़ना चाहती है।
किसानों के जख्मों पर सोनिया का मरहम, तस्वीरें
10 of 13
सांत्वना की राजनीति कांग्रेस की खिसकती सियासी जमीन को कितना मजबूती देगी, यह तो भविष्य की बात है। लेकिन, ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के बीच एकाएक सोनिया गांधी के पहुंचने के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी जरूर बढ़ने की उम्मीद है।
किसानों के जख्मों पर सोनिया का मरहम, तस्वीरें
11 of 13
भूमि अधिग्रहण बिल पर उबल रहे राजनीतिक हालात के बीच यह माना जा रहा था कि सोनिया गांधी राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार को निशाना बनाएंगी। पर, ऐसा नहीं हुआ। सोनिया गांधी ने केवल इतना कहा कि ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को मुआवजा देना सरकार की जिम्मेदारी है। जिले के आठ गांवों के दौरे के दौरान सोनिया गांधी ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा।
किसानों के जख्मों पर सोनिया का मरहम, तस्वीरें
12 of 13
दस साल की सत्ता के बाद हरियाणा में विपक्ष के तौर नई पारी की शुरुआत करने वाली सोनिया गांधी ‘पिछली’ सोनिया से जुदा नजर आईं। अक्सर ऊंचे मंच और लोगों से दूरी बनाकर भाषण देने वाली कांग्रेस अध्यक्ष किसानों से सीधे मिलीं।
हरियाणा में शायद यह पहला मौका होगा, जब सोनिया गांधी गांवों में मीडिया से रूबरू हुईं। घंटेभर के कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने संक्षिप्त ही सही, तीन बार बात की। सोनिया ने महिलाओं से खुलकर बात की।