फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बेटी शीला दीक्षित के मामा से मिलिए, बताईं भांजी की रोचक बातें

Sat, 16 Jul 2016 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
यूपी में कांग्रेस पार्टी की मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली में 15 तक सीएम रहीं शीला दीक्षित यूपी की बहु होने के साथ-साथ पंजाब की बेटी भी हैं। उनके मामा ने बताईं उनकी कई रोचक बातें। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 7
sheila dixit
शीला दीक्षित को कांग्रेस की तरफ से यूपी का सीएम प्रोजेक्ट किए जाने पर कपूरथला में रहने वाले उनके 93 वर्षीय मामा वीएन पुरी बेहद उत्साहित दिखे। मामा पुरी ने एक कमरे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसी कमरे में शीला दीक्षित करीब सवा साल रही थीं और अपनी नानी लज्जावती के साथ हिंदू पुत्री पाठशाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सातवीं कक्षा की पढ़ाई की। उनकी नानी वहां की प्रिंसिपल थीं।
विज्ञापन

3 of 7
यूपी में कांग्रेस पार्टी की मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित के मामा - फोटो : फाइल फोटो
वीएन पुरी ने बताया कि मैं और क्या कह सकता हूं। खुश हूं कि मेरी भांजी केंद्र की सियासत में अहम भूमिका निभा रही है। वह 1988 में अपनी नानी लज्जावती के स्वर्गवास पर कपूरथला आई थीं, उस समय वह केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री थी। वैसे तो वह साल में एक बार ननिहाल जरूर आती थी, लेकिन सियासत में ज्यादा व्यस्त होने के चलते वह 2004 में एक समारोह में शिरकत करने आई तो घर में कमरे और स्कूल की कक्षा और उस बैंच को देखा, जहां वह बैठती थीं।

4 of 7
शीला दीक्ष‌ित
शीला दीक्षित का जन्म पंजाब के कपूरथला में 31 मार्च 1938 को हुआ. ब्राह्मण समुदाय से ये ताल्‍लुक रखती हैं, लेकिन उन्होंने शिक्षा से लेकर राजनीति की जमीन दिल्ली में बनाई। दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज तक का सफर तय करने वाली शीला ने दिल्ली में सीएम की सबसे बड़ी पारी खेली। हालंकि, अपने आखिरी विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 7
sheila dixit
शीला को कॉलेज के जमाने में विनोद दीक्षित से प्यार हुआ और जो शादी तक पहुंचा। विनोद दीक्षित आईएएस अफसर रहे। शीला के बेटे संदीप दीक्षित किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वो कांग्रेस के सांसद रहे हैं। शीला का ससुराल यूपी में है और इसके ही मद्देनजर कांग्रेस ने उन्हें अपना सीएम कैंडिडेट बनाया। शीला का ससुराली संबंध यूपी में बड़े कांग्रेसी नेता उमाशंकर दीक्षित के परिवार से है। उमाशंकर दीक्षित केंद्रीय मंत्री के साथ साथ राज्यपाल भी रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
शीला दीक्षित - फोटो : file photo
राजनीति में आने से पहले वे कई संगठनों से जुड़ी रही हैं और उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए दिल्ली में दो हॉस्टल भी बनवाए। 1984 से 89 तक वे कन्नौज (उप्र) से सांसद रहीं। इस दौरान वे लोकसभा की समितियों में रहने के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र में महिलाओं के आयोग में भारत की प्रतिनिधि रहीं। वे बाद में केन्द्रीय मंत्री भी रहीं। वे दिल्ली शहर की महापौर से लेकर मुख्‍यमंत्री भी रहीं। वे फिलहाल मुख्यमंत्री होने के साथ इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की सचिव भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sheila dixit - फोटो : PTI
इसके साथ वे विवादों से भी जुड़ी रही हैं और उन पर भाजपा की एक नेत्री ने सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया था। यह मामला लोकायुक्त अदालत में है और इसका फैसला आने वाला है। कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भी उन पर इसी तरह के आरोप लगे थे। जैसिका हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनु शर्मा को पैरोल पर रिहा करने को लेकर भी उन पर आरोप लगे हैं। दिल्ली में सोलह दिसम्बर, 2012 की रात को चलती बस में गैंग रेप मामले को लेकर भी लोगों ने उनकी सरकार और पुलिस व्यवस्था की कड़ी आलोचना की और उन्हें इस तरह की घटनाओं के लिए नैतिक रूप से जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें