फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल का शो छोड़ने के बाद ये काम करेंगे चंदन, बताया कहां से सीखी कॉमेडी

Tue, 18 Apr 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
चंदन प्रभाकर
कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद चंदू चाय वाला यानी चंदन प्रभाकर ने अपना नया ठिकाना तलाश लिया है। जानिए आखिर वे कैसे बन गए कॉमेडियन।
विज्ञापन

2 of 6
चंदन प्रभाकर
द कपिल शर्मा शो पिछले कुछ समय से विवादों की वजह से चर्चाओं में है। मार्च में हुई एक घटना के बाद शो से जुड़े कई एक्टर्स इस शो को छोड़ चुके हैं। इन्हीं में से एक हैं शो में चंदू चाय वाला के रोल में नजर आने वाले चंदन प्रभाकर। चंदन और कपिल दोनों अमृतसर से ताल्लुक रखते हैं। हाल ही में चंदन फैमिली फ्रेंड अभिनय कला केन्द्र के प्रधान शम्मी चौधरी से मिलने उनके घर पठानकोट पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 6
चंदन प्रभाकर
चंदन प्रभाकर ने बताया कि मां की मजाक करने की आदत ने उन्हें कॉमेडियन बनाया है। चंदन वीरवार को पठानकोट आए थे। शहर के मशहूर पेंटिंग आर्टिस्ट शम्मी चौधरी के घर पर पहुंचे चंदन प्रभाकर ने कुछ समय यहां बिताया। इसके बाद वह अपने अगले गंतव्य के लिए निकल गए। चंदन प्रभाकर अपने पर्सनल टूर के दौरान यहां पहुंचे थे।

4 of 6
चंदन प्रभाकर
इस दौरान पत्रकारों से हुई बातचीत में चंदन ने कहा कि कपिल के साथ कॉमेडी शो में रहूं या ना रहूं यह बताना जल्दबाजी होगी पर अपने क्लासमेट बचपन के दोस्त (कपिल) के दिल से दूर नहीं हो सकता। हाल ही में बेटी के पिता बने चंदन ने अपनी और कपिल की केमिस्ट्री पर कहा कि लोग उनकी जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं और वह हमेशा कपिल के सच्चे दोस्त की तरह रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
चंदन प्रभाकर
हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका प्लान नई पंजाबी फिल्म बनाने का है, उनका कहना है कि यह ऐसी पंजाबी फिल्म होगी, जिसका कॉन्सेप्ट आज तक बनी सभी पंजाबी फिल्मों से हटकर होगा। स्टैंड अप कॉमेडी में नाम कमा चुके चंदन प्रभाकर बॉलीवुड में भावनाओं को समझो और पंजाबी में पावरकट, डिस्को सिंह जज सिंह एलएलबी में अहम किरदार निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंदन प्रभाकर
चंदन का कहना है कि कॉमेडी की एबीसी उन्होंने अपनी मां संतोष प्रभाकर से सीखी। उन्होंने बताया कि उनकी मां बड़ी हाजिर जवाब हैं, हर बात का जवाब उनके पास रहता है। इंजीनियरिंग कर चुके 37 वर्षीय प्रभाकर पेंटिंग के भी शौकीन हैं, उनकी लैंडस्केप पेंटिंग्स काफी महंगी बिकती हैं। उन्होंने बताया कि पहला स्टेज शो तीसरी क्लास में किया था, जिसमें उन्होंने मोनो एक्टिंग की थी। उन्होंने कहा कि स्ट्रगल कर मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें