सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर हरियाणा के झज्जर में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
2 of 7
सर्जिकल स्ट्राइक दिवस
बड़े उत्साह और उमंग के साथ सर्जिकल स्ट्राइक के सूरमाओं को सलामी दी गई। सेना के अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें। इस दौरान कई तरह के हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि बहुत ही गौरव का अनुभव हो रहा है। शौर्य दिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
सर्जिकल स्ट्राइक दिवस
उन्होंने कहा कि पूरे देश में हरियाणा का हिस्सा दो प्रतिशत है और सेना में हमारा हिस्सा 11 प्रतिशत है। हरियाणा की भूमि वीरों की भूमि है। खेलों में भी हमारे प्रदेश का अहम योगदान है। दुश्मनों के दांत खट्टे करना हमारे प्रदेश के युवाओं का लक्ष्य है।
4 of 7
सर्जिकल स्ट्राइक दिवस
हमारे सैनिक देश की सीमा पर दुश्मन के खून से होली खेलते हैं। हमारा भी दायित्व बनता है कि हम भी प्रयास करें। बहादुरगढ़ में एक स्पेशल कालोनी पूर्व सैनिकों के लिए तैयार कराई है।
विज्ञापन
5 of 7
सर्जिकल स्ट्राइक दिवस
पूर्व सैनिकों के परिवार के कल्याण के लिए अलग से मंत्रालय बनाया गया है। हम इसलिए खुशहाल है कि सीमा पर सैनिक देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। हमें अपनी आजादी को बरकरार रखना होगा।
विज्ञापन
6 of 7
सर्जिकल स्ट्राइक दिवस
दुश्मन आज भी लगातार हमले कर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री जी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। शहीद नरेंद्र सिंह की शहादत पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पाकिस्तान को करारा जवाब देंगे।
दो वर्ष पहले 29 सितंबर को भारत के रणबांकुरों ने नियंत्रण रेखा पार कर आतंकी शिविरों पर कड़ा प्रहार किया था। इस ऑपरेशन में कई आतंकवादियों को मार गिराया गया था और उनके शिविर धराशायी कर दिए गए थे।