इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और भारत माता के जयकारों से अपना संबोधन शुरू किया। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 26 जनवरी कोई तारीख नहीं बल्कि इतिहास है। गणतंत्र का मतलब लोकतांत्रिक व्यवस्था से है। संविधान लोकतंत्र का पावन ग्रंथ है। इसमें समानता, विचारों की अभिव्यक्ति और स्वतंत्रता मिलती है।