फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: देशभक्ति के रंग में रंगा चंडीगढ़, कुछ ऐसा रहा जश्न, यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 26 Jan 2020 02:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। चंडीगढ़ भी देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। सिटी ब्यूटीफुल में सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा रहे। उन्होंने ध्वजा रोहण कर शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। आइए तस्वीरों में देखें चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस का जश्न...
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने गुरदासपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत किया। राज्यपाल ने गुरदासपुर और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मोहाली में तिरंगा फहराया। इस दौरान कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों में शानदार प्रस्तुति देकर सभी में राष्ट्र प्रेम को जागृत किया। छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। वहीं चंडीगढ़ पुलिस के जवान और एनसीसी कैडेट ने सलामी दी। इसके बाद विभिन्न विभागों की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

3 of 8
Chandigarh - फोटो : अमर उजाला
छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार झलक दी गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने बैंड और बैगपाइप की मधुर धुनों से सबको मंत्रमुग्ध किया। पुलिस के जवान कदम ताल करते हुए मंच की ओर सलामी दी।

4 of 8
Chandigarh - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में बम स्क्वायड और आर्मी की डॉग स्कवायड टीम भी तैनात रही। सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था यहीं रही। ग्राउंड में 15 डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर समेत पुलिसकर्मी तैनात  किया गया था।
विज्ञापन

5 of 8
Chandigarh - फोटो : अमर उजाला
मनीमाजरा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च 
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस ने मनीमाजरा में फ्लैग मार्च निकाला। मनीमाजरा थाना प्रभारी जसविंदर कौर की अगवाई में निकाले गए इस फ्लैग में थाना पुलिस की महिला स्टाफ के सभी कर्मचारी मौजूद थे। पूरे मनीमाजरा के साथ सभी बाजारों से निकाले गए इस फ्लैग मार्च निकाला गया। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा के लिए 1100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इसके अलावा पीसीआर समेत चीता पुलिस भी साथ में गश्त करती कर रही है। पुलिस मार्केट के अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लगातार गश्त कर पैनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शनिवार को शहर में पूरे दिन चेकिंग अभियान चलाया। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर हर आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग की गई। वहीं, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड ने शहर के प्रमुख बाजारों की चेकिंग की।
विज्ञापन

8 of 8
गणतंत्र दिवस। - फोटो : अमर उजाला
लोगों के सामान चेक करने के साथ मार्केट में रखे संदिग्ध पैकेट को भी चेक किया। पुलिस ने मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्षों से भी बातचीत कर संदिग्ध लोगों पर नजर रखने को कहा है। सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में रोड सेफ्टी, सिविल फोर्स और एनसीसी के कैडेड ने परेड मार्च किया। वही नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सेक्टर 17 प्लाजा में भाजपा ने पदयात्रा निकाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें