फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के नए सच आए सामने, बाबा की 'दुलारी' हनीप्रीत की भी पोल खुली...पढ़ें चार्जशीट

Mon, 28 May 2018 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 9
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
राजमहल से निकलकर सलाखों तक पहुंचे राम रहीम के कई नए सच सामने आए हैं। इस मामले ने हनीप्रीत की भी पोल खोल दी है, जानिए।
विज्ञापन

2 of 9
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
दरअसल, 25 अगस्त, 2017 को पंचकूला में हुई हिंसा के ठीक नौ महीने बाद एसआईटी ने अदालत में एक और सप्लीमेंटरी चार्जशीट दायर की है। शुक्रवार को एसआईटी ने एफआईआर नंबर-345 में आरोपी राकेश कुमार उर्फ गुरलीन के खिलाफ 550 पन्नों की सप्लीमेंटरी चार्जशीट पेश की गई। इस चार्जशीट में हिंसा मामले में मुख्य आरोपी राकेश के बयान के अलावा कुछ और अहम जानकारियां भी हैं।
विज्ञापन

3 of 9
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
चार्जशीट में राम रहीम को आरोपी नंबर-50 बनाया गया है। हिंसा के 10 महीने बाद गुरमीत को आरोपी बनाने का फैसला राकेश इंसां के बयानों के आधार पर हुआ। राकेश उर्फ गुरलीन, डेरा प्रमुख राम रहीम और हनीप्रीत दोनों का बेहद करीबी था और हिंसा मामले में उसकी भूमिका अहम मानी जा रही है। पंचकूला में हुई हिंसा मामले में अब तक फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

4 of 9
Ram Rahim
इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और भी सप्लीमेंटरी चालान पेश किए जाएंगे। चालान में एसआईटी ने दावा किया है कि साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में डेरामुखी ने अपने खिलाफ आने वाले कोर्ट के ऑर्डर से पहले आदित्य से पूछा था- पंचकूला के प्लान पर काम कैसा चल रहा है? आदित्य ने कहा था सब प्लान के मुताबिक है। एसआईटी का कहना है कि पंचकूला में लाखों लोगों को जुटाने की प्लानिंग सिरसा डेरे में हुई थी।
विज्ञापन

5 of 9
ram rahim
हिंसा भड़काने की साजिश में जुटे डेरे के लोग राम रहीम के निर्देशन में काम कर रहे थे। चार्जशीट के मुताबिक, गुरमीत के खास रहे राकेश इंसां ने बयान दिया है कि 17 अगस्त 2017 को डेरा सच्चा सौदा सिरसा में 45 मेंबरों की कमेटी की एक मीटिंग हुई थी। इसमें तय किया गया था कि पंचकूला में हिंसा फैलाने के लिए किसकी क्या भूमिका होगी। पूरी प्लानिंग हनीप्रीत और आदित्य इंसां ने फाइनल की थी।

 
विज्ञापन

6 of 9
ram rahim
पंचकूला आने वाली भीड़ को ये बताया गया कि वहां सत्संग होना है। इसी तरह चमकौर सिंह समेत कई लोगों को रुपए जुटाने में लगाया गया। लोगों को खाने का इंतजाम कराना भी इनके जिम्मे था। लोगों को पंचकूला पहंचाने के लिए अलग-अलग टीमें लगी थीं। इसी मीटिंग में ये भी तय किया गया था कि पंचकूला कोर्ट से अगर गुरमीत के खिलाफ ऑर्डर आते हैं तो सरकार को कैसे हिलाना है।
विज्ञापन

7 of 9
राम रहीम - फोटो : self
कैसे हिंसा फैलानी है और कैसे गुरमीत को भगाकर ले जाना है। इसके लिए भी एक अलग टीम थी। गुरमीत को पुलिस से छुड़ाकर भगाने के मकसद के तहत ही पुलिस का गाड़ी की पीछा गया किया। लेकिन, ये लोग मंसूबे में कामयाब नहीं हुए। मीटिंग के बारे में राकेश इंसां ने पुलिस को बताया है कि पूरे प्लान के बारे में उसके सामने ही गुरमीत और आदित्य इंसां की बात हुई थी। आदित्य अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।

8 of 9
ram rahim
बता दें कि मामले में डेरामुखी को अब तक आरोपी न बनाने वाली एसआईटी सवालों में थी। लेकिन जांच टीम के पास उसके खिलाफ न तो कोई सबूत था, न ही गवाह। अब एसआईटी को राकेश इंसां के रूप में गवाह मिल गया है। गुरमीत रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। इसलिए अब एसआईटी जेल जाकर उससे पूछताछ करेगी। इसके लिए डीजीपी ऑफिस से इजाजत मांग ली गई है।
विज्ञापन

9 of 9
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
अब तक हनीप्रीत व अन्यों पर था देशद्रोह का मुकदमा
अब तक हनीप्रीत समेत कई अन्य डेराप्रेमियों पर देशद्रोह का आरोप है। अब राम रहीम भी इसमें शामिल हो गया है। चालान के साथ राकेश इंसां के बयानों की कॉपी लगाई गई है। इसमें गुरमीत और पंचकूला हिंसा के बीच लिंक के बारे में बताया गया है। इसमें ये भी साबित करने की कोशिश की गई है कि गुरमीत और उसका खासमखास आदित्य इंसां इस पूरे घटनाक्रम से ठीक पहले तक लगातार संपर्क में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें