फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बदले ट्रैंड पर बोले हरभजन मान, कईयों को दी नसीहत

Fri, 29 Sep 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Harbhajan Mann
पंजाब की म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री को एक नया मुकाम देने वाले पंजाबी एक्टर और मशहूर गायक हरभजन मान का मानना है कि अब गीतों से मिठास खत्म हो गई है। उनका कहना है कि म्यूजिक और गायकी दोनों में रास्ते शार्टकट हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Harbhajan Mann
हर गायक और संगीतकार रातों रात स्टार बनना चाहता है। ऐसे में गाने और संगीत की गुणवत्ता गिरेगी। उन्होंने कहा, बॉलीवुड में 500 से ज्यादा गायक हैं और पॉलीवुड की स्थिति भी कुछ ऐसी ही हो गई है। हरभजन मान ने कहा कि अब सिंगल ट्रैक का फार्मूला एकदम समझ नहीं आता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Harbhajan Mann
अब हर नया गायक सिंगल ट्रैक के साथ लांच होना चाहता है, न कि फुल एलबम के साथ, क्योंकि सिंगल ट्रैक में कम समय लगता है। मान ने कहा कि सिंगल ट्रैक के दौर में कैसेट और सीडीज का प्रचलन बिल्कुल खत्म हो चुका है। पहले छह या आठ गाने तैयार किए जाते थे और फिर एक सीडी या एलबम बनती थी। अब ऐसा नहीं हो रहा है। 

4 of 7
Harbhajan Mann
एक सिंगल ट्रैक कुछ समय के लिए प्रसिद्ध होता है और फिर गुम हो जाता है। यदि अच्छा और रिसर्च के साथ तैयार किया गया गीत-संगीत हो तो वह कर्णप्रिय बनेगा। यही बात है जो पुराने और नए गायकों में अंतर पैदा करती है। हरभजन मान बुधवार को अपने नए एलबम सतरंगी पींघ-3 को लांच करने चंडीगढ़ प्रेस क्लब पहुंचे थे। उनके साथ जाने माने गीतकार बब्बू सिंह मान और संगीतकार गुरमीत सिंह भी थे।
विज्ञापन

5 of 7
Harbhajan Mann
हरभजन मान ने कहा कि तकनीक और समय के साथ चलते-चलते कलाकारों को अपने श्रोताओं के साथ जज्बाती सांझ को जीवित रखना भी बहुत जरूरी होता है। मान ने कहा कि आजकल गाने यूट्यूब पर रिलीज किए जाते हैं और उसके व्यूज से अनुमान लगा लिया जाता है कि गाने को लोगों ने कितना पसंद किया। 
विज्ञापन

6 of 7
Harbhajan Mann
उन्होंने कहा कि पुराने गायकों को ये ध्यान रखना चाहिए कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को सिर्फ महंगी कारों और कम कपड़ों वाली लड़कियों तक ही सीमित न होने दिया जाए। मान ने बताया कि काफी सालों बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में किसी ने पूरा एलबम लांच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Harbhajan Mann
गीतकार बब्बू मान सिंह ने कहा कि आजकल के गाने जब तक टीवी पर दिखाई देते हैं, तभी तक लोग सुनते हैं, टीवी से हटते ही गाने किसी को याद भी नहीं रहते। सबकुछ डिजिटल हो गया है जिसके कई फायदों के साथ नुकसान भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें