राम रहीम के इस गैंग ने एक लेटर लिखकर डेरामुखी के खिलाफ बोल रहे पूर्व डेरा अनुयायियों और रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
2 of 7
Ram Rahim
इस चिट्ठी में "कुर्बानी विंग" की तरफ से लिखा गया है कि डेरा सच्चा सौदा के गुरु जी के लिए करीब 200 युवा मरने के लिए तैयार बैठे हैं लेकिन उन्हें लगता है कि वो खुद मर कर कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे। इसी वजह से वो डेरे और गुरमीत राम रहीम को बदनाम कर रहे लोगों के परिवारों को ही ढूंढ-ढूंढ कर खत्म करेंगे।
विज्ञापन
3 of 7
Ram rahim
इस चिट्ठी में डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ TV चैनलों की डिबेट में बैठ रहे गुरदास सिंह, हंसराज, भूपेंद्र सिंह और खट्टा सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा TV चैनलों में आज तक, इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज, और न्यूज 18 के नाम लिखे गए हैं।
4 of 7
Ram Rahim
इसके अलावा हरियाणा पुलिस के तीन अफसरों का जिक्र भी इस चिट्ठी में किया गया है और इस चिट्ठी के माध्यम से इन तमाम लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है। रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए ये चिट्ठी चंडीगढ़ में कुछ चैनलों के दफ्तर में भेजी गई है।
विज्ञापन
5 of 7
हिंसा के दौरान कैमरे में कैद दोनों आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
इससे पहले डेरा सच्चा सौदा से जुड़े लोग अपने अखबार सच कहूं के माध्यम से भी आज तक के ब्यूरो चीफ सत्येंद्र चौहान के एक साध्वी के किए गए इंटरव्यू को लेकर उसे फर्जी बताते हुए अपने समर्थकों को भड़काने के लिए अपने अखबार में खबर लिख चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 7
राम रहीम
उधर, कुर्बानी गैंग से मिली धमकी के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है । इस मामले को बहद गंभीरता से लिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा पुलिस ने इस केस से जुड़े और मीडिया के सामने आकर बयान देने वाले अपने तमाम अफसरों की सुरक्षा और कड़ी कर दी है और उनके आस-पास कमांडो की तैनाती की जा रही है।
वहीं विश्वास गुप्ता को धमकी भरा खत मिला है। जिसके बाद विश्वास गुप्ता और उनके पिता महेंद्र गुप्ता ने सेक्टर 4 पुलिस चौकी करनाल में इसके बारे में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। इसके बाद वे चंडीगढ़ जाकर डीजीपी हरियाणा से मिलेंगे।