छेड़छाड़ के जुर्म में विकास बराला को जेल भेजने वाली वर्णिका कुंडू ने नियमों को ताक पर रख दिया और ऐसी हरकत कर दी कि अब फंस गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Varnika Kundu
- फोटो : अमर उजाला
क्योंकि उसी हरकत की वजह से चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने वर्णिका कुंडू का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए पंचकूला आरटीओ से सिफारिश की है। वर्णिका का लाइसेंस ओवरस्पीड में वाहन चलाने को लेकर जब्त किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
Varnika Kundu
- फोटो : अमर उजाला
इस बारे में वर्णिका कुंडू से बात की गई तो उन्होंने इसकी पुष्टि कर दी है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की ओर से पंचकूला आरटीओ को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वर्णिका कुंडू का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया गया है। नियम तोड़ने की सजा के तौर पर लाइसेंस कम से कम तीन महीने के लिए रद्द किया जाए।
4 of 5
Varnika Kundu
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 21 जून 2018 को चंडीगढ़ के सेक्टर 42/53 के डिवाइडिंग रोड पर ओवरस्पीड में गाड़ी चलाने पर वर्णिका का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया गया था। वर्णिका के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी है। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस कम से कम 3 महीने के लिए रद्द किया जा सकता है।
पत्र में सख्त निर्देश के साथ-साथ इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला भी दिया गया है। बता दें कि वर्णिका कुंडू हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस की बेटी हैं। हरियाणा बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे पर कथित तौर पर छेड़छाड़ और अपहरण करने के आरोप लगाकर वे सुर्खियों में आई थीं।