टैंपो ट्रेवलर की टक्कर से एक्टिवा सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती है। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 3
सेक्टर 41 में भयानक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
घटना देर रात करीब 12 बजे की है। देर रात एक्टिवा पर सवार होकर सुरिंदर (45) और संतोष जा रहे थे। सेक्टर 41 में तेज रफ्तार टैंपो ट्रेवलर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। यही नहीं टैंपो ट्रेवलर ने एक्टिवा को करीब 800 मीटर तक घसीटा।
लोगों ने सेक्टर 39 थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संतोष और सुरिंदर की पीजीआई ले गई जहां डाक्टरों ने सुरिंदर को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंपो चालक शराब पीए हुए था। पुलिस ने केस दर्ज कर टैंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।