फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: इन गुरुद्वारों पर हरियाणा के सिखों का कब्जा

Wed, 06 Aug 2014 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने बुधवार को तीन गुरुद्वारों पर कब्जा कर लिया। कैथल में चीका के गुरुद्वारा साहिब छठी और नौवीं पातशाही पर एचएसजीएमसी के सिखों ने शांतिपूर्ण तरीके से कब्जा जमा लिया। यमुनानगर में झीवरहेड़ी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पर भी समर्थकों ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

PICS: इन गुरुद्वारों पर हरियाणा के सिखों का कब्जा

2 of 6
यमुनानगर में झीवरहेड़ी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पर भी समर्थकों ने कब्जा कर लिया। कब्जे की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

PICS: इन गुरुद्वारों पर हरियाणा के सिखों का कब्जा

3 of 6
एचएसएमजीसी के महासचिव जोगा सिंह के नेतृत्व में 40-50 लोग गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे और वहां का प्रबंध अपने हाथ में ले लिया। जोगा सिंह ने गुरुद्वारे के रिकार्ड को चेक करने के लिए रजिस्टर मांगे। पहले तो कार्यालय के कर्मचारियों ने रजिस्टर देने में आनाकानी की, लेकिन बाद में उन्होंने रजिस्टर निकालकर दे दिए।

PICS: इन गुरुद्वारों पर हरियाणा के सिखों का कब्जा

4 of 6
कैथल के गुरुद्वारा साहिब छठी और नौवीं पातशाही चीका पर एचएसजीएमसी ने योजनाबद्ध तरीके से कब्जा किया। इस दौरान गुरुद्वारे में तैनात एसजीपीसी टास्कफोर्स को लोगों को विरोध का मौका ही नहीं मिला। वे चुपचाप अपना सामान लेकर गुरुद्वारा साहिब परिसर से चले गए।
विज्ञापन

PICS: इन गुरुद्वारों पर हरियाणा के सिखों का कब्जा

5 of 6
गुरुद्वारा साहिब छठी और नौवीं पातशाही चीका पर कब्जे की कार्रवाई की अगुवाई कमेटी की छह सदस्यीय समिति के सदस्य संत बलजीत सिंह दादूवाल, संत गुरमीत सिंह त्रिलोकेवाला और जत्थेदार अवतार सिंह चक्कुलदाना ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: इन गुरुद्वारों पर हरियाणा के सिखों का कब्जा

6 of 6
गुरुद्वारा साहिब की सेवा संभालने की खबर पाकर हरियाणा सिख मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा और सचिव जोगा सिंह भी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। इस अवसर पर झींडा ने कहा कि पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल और एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक़्कड़ प्रदेश का माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें