फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज फेस्टिवलः हर चेहरे पर दिखी रंगों की रौनक, तस्वीरों में देखें जब पीयू में उतर आया चंडीगढ़

Sun, 10 Feb 2019 09:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
रोज फेस्टिवल
पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रहे रोज फेस्टिवल के दूसरे दिन भी हजारों लोगों ने पहुंचकर आनंद उठाया। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। वहीं दूसरी ओर राजस्थानी कलाकारों ने नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

2 of 5
रोज फेस्टिवल
चंडीगढ़ के कोने कोने से आए लोगों ने यहां स्टाल लगाई हैं। ऐसा लग रहा था कि चंडीगढ़ पीयू में ही उतर आया हो। कुछ प्रतियोगिताएं भी हुईं। उनमें अव्वल आए विजेताओं का पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
रोज फेस्टिवल
शनिवार को दिनभर प्रतियोगिताएं हुईं। साथ ही शुक्रवार को हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम जारी किए गए। इस अवसर पर रोज प्रिंस आशीष रोबिन व रोज प्रिंसेज चहक शर्मा बनीं। रंगोली प्रतियोगिता में हिमांशु, हान्या व पलक, 12 से 18 आयु वर्ग में जेनिफर, अरुनी, साक्षी व जसनीत कौर, कोलाज प्रतियोगिता में अनीस ठाकुर, वैश्नवी, कशवी ठुकराल, स्लोगन प्रतियोगिता में लक्ष्यीता, पूर्वी, हान्या, सिंगिग में वैभव कुमार शर्मा, सुगमदीप ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसी तरह फैशन प्रतियोगिता में अभिजीत सिंह बरार व उनकी टीम प्रथम, स्तुति पांडेय व उनकी टीम द्वितीय रहीं। इन्हें रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह ने सम्मानित किया।  

4 of 5
रोज फेस्टिवल
पीयू के पर्यावरण विभाग ने स्टाल लगाया। यहां प्रोफेसर सुमन मोर व स्टूडेंट्स ने लोगों को जानकारी दी कि गीला व सूखा कचरा कैसा होता है, उसको अलग-अलग कैसे करें और क्यों करें। उन्होंने लोगों को वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोज फेस्टिवल
वहीं दूसरी ओर समाजशास्त्र विभाग की ओर से स्टाल लगाया गया। यहां प्रोफेसर विनोद चौधरी ने कई जानकारियां लोगों को प्रदान की। वहीं दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथ की कला दिखाई। उन्होंने विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बनाई थी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें