पटियाला शहरी विधानसभा हलके के उपचुनाव के दौरान वीरवार को कांग्रेस और अकाली बूथों पर खूब रौनक रही। लोगों में कांग्रेस प्रत्याशी परनीत कौर और अकाली दल के उम्मीदवार भगवान दास जुनेजा को लेकर क्रेज पाया गया। परनीत कौर के साथ कैप्टन अमदिंर सिंह ने भी वोट डाला।
विज्ञापन
लो जी तस्वीरां वेख लो, पंजाब विच पै गईं वोटां
2 of 7
25 अगस्त को नतीजे ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला बताएंगे, लेकिन आज बूथों पर लोगों की भीड़ ने काफी कुछ बयां कर दिया। सुबह सात बजे से ही उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
लो जी तस्वीरां वेख लो, पंजाब विच पै गईं वोटां
3 of 7
सुबह 11 बजे तक केवल 19 प्रतिशत ही वोटिंग हो सकी थी। दोपहर 12 बजे मतदान प्रक्रिया ने जोर पकड़ा, जिसके चलते खबर लिखे जाने तक 50 फीसदी से ज्यादा मतदान हो गया था। मतदान प्रक्रिया के दौरान वोटरों की ज्यादा भीड़ कांग्रेस और अकाली दल के बूथों पर देखी गई।
लो जी तस्वीरां वेख लो, पंजाब विच पै गईं वोटां
4 of 7
सरहंदी बाजार में वोटर पंकज ने बताया कि उनके सारे परिवार ने कांग्रेस के हक में वोट डाले हैं, जिससे शहर का विकास हो सके। वहीं भाषा विभाग में अपने मत का इस्तेमाल करने आए वोटर ने कहा कि वह अकाली दल के हक में वोट डालेगा।
विज्ञापन
लो जी तस्वीरां वेख लो, पंजाब विच पै गईं वोटां
5 of 7
उध्ार बठिंडा में तलवंडी साबो उपचुनाव हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हो गया। जाली मतदान को लेकर कुछ स्थानों पर मामूली झड़पें हुईं, जबकि रामां मंडी में हवाई फायरिंग भी हुई। पथराव में तीन-चार गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। इस कारण करीब आधा घंटा मतदान रुका रहा।
विज्ञापन
लो जी तस्वीरां वेख लो, पंजाब विच पै गईं वोटां
6 of 7
मतदान के समय उस समय गर्माया जब रामां मंडी में बूथ नंबर 38, 38 ए, 41 और 42 पर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्त्ताओं ने जाली मतदान का आरोप लगाया। इस दौरान अकाली और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा था। दोनों ओर से नारेबाजी होने लगी, जिससे स्थिति गंभीर बन गई। नौबत धक्कामुक्की तक पहुंच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ अकाली कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी हरमिंदर सिंह जस्सी को घेरने के लिए उनकी ओर लपके, तभी जस्सी के साथ चल रही कमांडो फोर्स ने जस्सी को घेरे में लेकर उनका बचाव किया। ललकारने पर शिअद कार्यकर्ता भाग खड़े हुए।