गर्ल्स कॉलेज में मनचले देख 'सिंघम' बना पुलिसवाला
Thu, 21 Aug 2014 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
पंजाब में गर्ल्स कॉलेज के बाहर घूम रहे मनचलों को देख एक पुलिसवाला 'सिंघम' बन गया। देखिए तस्वीरें
गर्ल्स कॉलेज में मनचले देख 'सिंघम' बना पुलिसवाला
हुआ यूं कि पठानकोट में आर्य गर्ल्स कॉलेज के बाहर छुट्टी के दौरान लड़कियों को परेशान कर रहे मनचले को देख पुलिस ने नाका लगा लिया।
गर्ल्स कॉलेज में मनचले देख 'सिंघम' बना पुलिसवाला
ट्रैफिक प्रभारी सुखजिंद्र सिंह ने उन मनचलें युवकों पर नुकेल कसी, जो छुट्टी के बाद कालेज की लड़कियों को परेशान करते थे।
गर्ल्स कॉलेज में मनचले देख 'सिंघम' बना पुलिसवाला
इस दौरान मनचलों के 8 चालान काटे गए और एक बाइक को बाउंड भी किया। उन्होंने युवकों के परिजनों को भी मौके पर बुलाया तथा सख्त हिदायतें भी दीं।
गर्ल्स कॉलेज में मनचले देख 'सिंघम' बना पुलिसवाला
जब युवकों को बचने का कोई रास्ता न दिखा, तो उन्होंने कहा कि वह तो यहां अपनी बहन को लेने आए थे
गर्ल्स कॉलेज में मनचले देख 'सिंघम' बना पुलिसवाला
ट्रैफिक प्रभारी सुखजिंद्र सिंह ने लड़कियों को नसीहत देते हुए कहा कि यदि कोई भी युवक उन्हें परेशान करता है, तो वह केवल उस बाइक सवार का नम्बर नोट करके पुलिस को दें, इसके बाद वह स्वयं उन युवकों की खबर लेंगे।