फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस में 7416 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, देखिए प्रक्रिया

Thu, 02 Jun 2016 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब पुलिस - फोटो : file photo
7416 रिक्त पदों पर भर्ती: पंजाब पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए गुड न्यूज। पंजाब सरकार ने 7416 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए म‌हिला और पुरूषों दोनों से आवेदन मांगे हैं।  इसमें जिला पुलिस संवर्ग के लिए 4915 पद और सशस्त्र पुलिस संवर्ग में 2501 रिक्त पद हैं। आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 जून 2016 तक है। 
पुरूषों को मिलेगा ज्यादा मौका: डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर और आर्म्ड पुलिस की भर्ती में पुरुषों के पदों की संख्या 6,252 है, जबकि महिलाओं यानी फीमेल की सिर्फ 1,164 पोस्टें हैं। आर्म्ड पुलिस में लेडी कांस्टेबल की कोई पोस्ट नहीं है। वहीं, पटियाला, बठिंडा, जालंधर और बॉर्डर जोन में ही तीन-तीन सौ लेडी कांस्टेबल भर्ती होंगी।
विज्ञापन

2 of 5
पंजाब पुलिस - फोटो : file photo
खुद या सांझ केंद्रों और सुविधा सेंटरों में भर सकेंगे फॉर्म: पुलिस भर्ती के लिए www.punjabpolicerecruitment.in वेबसाइट पर आप खुद भी अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही पंजाब सरकार पुलिस थानों में खुले सांझ केंद्रों और डिप्टी कमिश्नर के अधीन चलने वाले सुविधा सेंटरों में भी यह सुविधा देगी। पंजाब में जिला लेवल पर 27, सब डिवीजन में 114 और पुलिस थानों में 363 सांझ केंद्रों में यह सुविधा मिलेगी। वहीं, पंजाब भर में खुले 117 सुविधा सेंटरों में भी भर्ती फॉर्म भरने के लिए अलग काउंटर लगेगा।
इसके लिए आपसे 25 रुपए सर्विस चार्ज लिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब पुलिस - फोटो : ‌file photo
सांझ केंद्र में ही एप्लीकेशन फीस भी जमा करने की सुव‌िधा: भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले सांझ केंद्र में ही एप्लीकेशन फीस भी जमा कर सकते हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और एचडीएफसी बैंक से ऑफलाइन भी जनरल केटेगरी के लिए 400 और एससी, एसटी और ओबीसी के लिए 100 रुपए फीस जमा की जा सकती है।
शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10+2 या इसके समकक्ष योग्यता होना तथा मैट्रिकुलेशन में पंजाबी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में होना या इसके समक्ष कोई परीक्षा पंजाबी भाषा के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

4 of 5
पंजाब पुलिस - फोटो : file photo
रिक्ति विवरण: पद का नाम: कांस्टेबल (महिला एवं पुरुष)
कुल पद: 7416
कांस्टेबल (पुरुष): 6252 पद
कांस्टेबल (महिला): 1164 पद
 
आयु सीमा: 
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: 18-28 वर्ष
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए-अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट।
भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए-अधिकतम आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट।

हाइट: मेल : 5.7 इंच, फीमेल: 5.3 इंच
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब पुलिस - फोटो : ‌file photo
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जून 2016, फीस जमा करवाने के लिए अंतिम तिथि: 23 जून 2016

उम्मीदवारों का चयन: उम्मीदवारों का चयन पीएसटी, पीएमएस व साक्षात्कार-सह-व्यक्तित्व परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। वैसे उम्मीदवारों को ही राज्यवार निर्धारित साक्षात्कार के मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा जो पीएसटी, पीएमएस पास करेंगे।
 
विशेष जानकारी के लिए यहां क्लिक करें www.punjabpolicerecruitment.in/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें