खाने का वीडियो बनाकर सुर्खियों में आए बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने अब एक चौंकाने वाला दावा किया है, जिससे सभी को झटका लगेगा।
विज्ञापन
2 of 6
तेज बहादुर
तेजबहादुर ने दावा किया है कि उसके पास करोड़ों के घोटाले के सबूत हैं। अगर उसे मीडिया के सामने अपनी बात रखने का मौका दिया जाए तो वह इनका खुलासा कर सकता है। इसे बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा। तेज बहादुर ने अपनी पत्नी को फोन करके अपनी जान को खतरा बताया और उससे यहा बात साझा की।
विज्ञापन
3 of 6
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
तेजबहादुर ने बताया कि यहां का एक बड़ा अधिकारी राशन के करोड़ों के घोटाले का आरोपी है। वह एक बार इस मामले में सस्पेंड तक हो चुका है और करोड़ों के इस घोटाले के सबूत उसके पास है। वहीं, जवान ने बताया कि मामले की जांच के लिए दिल्ली से टीम आ रही है, लेकिन उसे उनसे न मिलने को कहा जा रहा है। यह खुलासा उनकी पत्नी शर्मिला ने मीडिया के सामने किया।
4 of 6
तेज बहादुर की पत्नी शर्मीला
- फोटो : अमर उजाला
शर्मिला ने कहा कि तेजबहादुर ने किसी और के नंबर से फोन किया था और 24 घंटे निगरानी में रखे जाने की बात उनको बताई। साथ ही बताया कि वह टॉयलेट में छुपकर फोन कर रहा है। उससे अब तक कोई पूछताछ नहीं हुई है। पता नहीं कैसी इन्क्वायरी हो रही। उल्टा माफी मांगने और शिकायत वापस लेने का ही दबाव बना रहे हैं। पिछले कुछ समय से उन्हें कुछ भी होने का खतरा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
तेज बहादुर और पत्नी की बात की ऑडियो क्लिप भी सामने आई है। सुबह एक नंबर से पहली बार हुई बात में तेज बहादुर शर्मिला से कह रहे हैं कि अधिकारी के नंबर से फोन कर रहे हैं। साथ ही बताया कि अधिकारी घोटाला कर रहे हैं। उन पर शिकायत वापस लेने और माफी मांगने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही कहा कि वह मीडिया के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं, ताकि सच सामने आए।
वहीं, इस पूरे वाकये के बाद शर्मिला काफी परेशान हैं। घर पर नेशनल मीडिया का जमावड़ा लग गया है। अमर उजाला को बताया कि पहले बेटे रोहित को भी बीएसएफ या आर्मी में भर्ती करना चाहती थीं। लेकिन इस माहौल को देखते हुए उन्होंने अपना मन बदल लिया है। बेटा रोहित भी सेना या किसी अर्ध सैनिक बल में नौकरी नहीं करना चाहता है।