'खाने की जंग' छेड़ने वाले बीएसएफ जवान तेजबहादुर ने फिर से कई चौंकाने वाले खुलासे किए और अफसरों पर आरोप लगाए। जानिए मामला।
विज्ञापन
2 of 5
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
दरअसल, बीएसएफ में खराब खाने को लेकर गृह मंत्रालय की ओर से की जा रही इन्क्वायरी पर बीएसएफ कर्मी तेज बहादुर यादव ने सवाल उठाया है। वीरवार सुबह किसी जवान के फोन से तेजबहादुर ने अपनी पत्नी शर्मिला को फोन किया और अधिकारियों के घोटाला करने की बात कहने के साथ ही शिकायत वापस लेने और माफी मांगने की बात कही थी।
विज्ञापन
3 of 5
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
तेजबहादुर ने इसके चंद घंटों बाद किसी और के नंबर से फोन किया और गार्ड से 24 घंटे निगरानी होने की बात पत्नी को बताई। साथ ही बताया कि वह टॉयलेट में छुपकर फोन कर रहा है। उससे अब तक कोई पूछताछ नहीं हुई है। पता नहीं कैसी इन्क्वायरी हो रही। उल्टा माफी मांगने और शिकायत वापस लेने का ही दबाव बना रहे हैं। पिछले कुछ समय से उन्हें कुछ भी होने का खतरा महसूस हो रहा है।
4 of 5
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
तेज बहादुर और पत्नी की बात की ऑडियो क्लिप भी सामने आई है। सुबह एक नंबर से पहली बार हुई बात में तेज बहादुर शर्मिला से कह रहे हैं कि अधिकारी के नंबर से फोन कर रहे हैं। साथ ही बताया कि अधिकारी घोटाला कर रहे हैं। उन पर शिकायत वापस लेने और माफी मांगने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही कहा कि वह मीडिया के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं, ताकि सच सामने आए।
वहीं, इस पूरे वाकये के बाद शर्मिला काफी परेशान हैं। घर पर नेशनल मीडिया का जमावड़ा लग गया है। अमर उजाला को बताया कि पहले बेटे रोहित को भी बीएसएफ या आर्मी में भर्ती करना चाहती थीं। लेकिन इस माहौल को देखते हुए उन्होंने अपना मन बदल लिया है। बेटा रोहित भी सेना या किसी अर्ध सैनिक बल में नौकरी नहीं करना चाहता है।