'खाने की जंग' छेड़ने वाले बीएसएफ जवान तेजबहादुर की पत्नी ने अब एक और चौंकाने वाला खुलास किया। जानकर आपको हैरानी होगी।
विज्ञापन
2 of 6
तेज बहादुर की पत्नी शर्मीला
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, तेजबहादुर की पत्नी ने बताया है कि खराब खाना परोसे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पति पर बयान वापिस लेने का दबाव डाला जा रहा है। BSF जांच का दिखावा कर रही है और अगर उनके पति को कुछ हुआ तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
3 of 6
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
बता दें कि इससे पहले तेजबहादुर की पत्नी शर्मीला ने कहा था कि पति ने खाने को लेकर जो कुछ भी कहा है, वह बिल्कुल सही है। उनके पति को इस बात का कोई पछतावा नहीं है और न ही भ्रष्ट अधिकारियों की कार्रवाई का डर है। उन्होंने पीएम के नाम वीडियो इसलिए बनाया है क्योंकि आलाधिकारी उसे दरबार तक नहीं जाने देते थे।
4 of 6
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
शर्मीला ने बताया कि इस बार छुट्टी पर आए पति ने खराब खाने के बारे में बताया था। शायद इसी बात के विरोध करने पर उनका तबादला सरहद पर कर दिया गया। इससे पहले भी अधिकारियों के रवैये का विरोध करने पर आसाम, मनीपुर, बंगाल के सलुंगेड़ा, त्रिपुरा में उनके पति का तबादला हो चुका है। वे बेटे को भी सेना में भेजना चाहते थे, लेकिन अब न उनका मन है और न ही बेटे की इच्छा।
विज्ञापन
5 of 6
तेजबहादुर के बाद मां ने भी खोला मोर्चा
तेज बहादुर के बेटे रोहित का कहना है कि उचित भोजन के लिए पूछना गलत नहीं है, इस बात की जांच होनी चाहिए। सेना के उच्च अधिकारी इस बात की जांच कर और उन्हे न्याय दें। उधर तेज बहादुर की मां का कहना है कि जब भी वह घर आता था, कहता था ‘मां खाना ऐसा बनता है कि अक्सर भूखा रहता हूं।’ ऐसी नौकरी का क्या मतलब, जिसमें भर पेट ढंग का खाना भी नसीब न हो।
महेंद्रगढ़ के राताकलां गांव निवासी तेजबहादुर यादव की मां निहालकौर यह कहते हुए निराश दिखी कि उसके बेटे ने सच बयां किया है, न जाने अब उसके साथ अब क्या होगा। उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। वहीं उनके पिता शेरसिंह का कहना है कि बेटा कहता था पशुओं जैसा खाना मिलता है। जब भी छुट्टी पर आता है तो हरदम खाने की शिकायत करता था।