फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरे: सज गया अग्रोहा धाम, अमित शाह ने की पहली पूजा

Tue, 18 Oct 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
1 of 6
Amit Shah in Hisar
हिसार में अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा पर वार्षिक मेला शुरू हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पहली पूजा की। तस्वीरें देखिए।
विज्ञापन

2 of 6
Amit Shah in Hisar - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के प्रसिद्ध तीर्थ अग्रोहा धाम में 35वें शरद पूर्णिमा वार्षिक मेले की धूम है। अग्रोहा विकास ट्रस्ट की ओर से आयोजित किए जाने वाले वार्षिक मेले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पहुंच कर पहली पूजा की। 
विज्ञापन

3 of 6
Amit Shah in Hisar - फोटो : अमर उजाला
मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। इनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, गुजरात, गोवा सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं पहुंचे हैं। उन्होने दर्शन किए और इसके बाद मेले का आनंद ले रहे हैं। अमित शाह इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि है।

4 of 6
Amit Shah in Hisar
अमित शाह में अग्रोहा धाम डेढ़ बजे पहुंचे और उन्होंने मुख्य मंदिर मं पूजा-अर्चना की। अमित शाह ने कहा कि यहां आकर मन प्रफ्फुलित हो गया है। अग्रोहा धाम अद्भुत है और यहां आकर और दर्शन कर मेरा जीवन धन्य हो गया। अग्रोहा धाम में हर साल शरद पूर्णिमा पर मेला लगाता है और समारोह का आयोजन होता है।
विज्ञापन

5 of 6
Amit Shah in Hisar - फोटो : अमर उजाला
मेले में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। अमित शाह के अगामन के मद्देनजर सुरक्षा बलों के जवानों ने भी मोर्चा संभाल रखा है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करते हुए दिल्ली व प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Amit Shah in Hisar - फोटो : अमर उजाला
मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए शहर में निशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध है। सुबह नौ बजे से हिसार के शहर के पुष्पा कॉम्पलेक्स, अग्रसेन चौक व क्लोथ मार्केट से परिवहन सेवा उपलब्ध है। भारी संख्या में लोग परिवहन सेवा का लाभ उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें