फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस नहीं पहुंची, महिला ने रास्ते में टॉयलेट में दे दिया बच्चे को जन्म

Fri, 07 Oct 2016 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला(हिसार)
विज्ञापन
1 of 5
महिला ने रास्ते में टॉयलेट में दे दिया बच्चे को जन्म
एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने से एक गर्भवती महिला ने रास्ते में टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म दे दिया। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
महिला ने रास्ते में टॉयलेट में दे दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला
जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य को लेकर हरियाणा का चिकित्सा महकमा कितना गंभीर है, इसकी बानगी वीरवार को कस्बे में देखने को मिली। एंबुलेंस स्टाफ की लेटलतीफी से एक गर्भवती महिला को भारी परेशानी से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
महिला ने रास्ते में टॉयलेट में दे दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला
कस्बे की रविदास कॉलोनी में एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस के लिए कंट्रोल नंबर 102 पर संपर्क किया, लेकिन बार-बार फोन करने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच पाई। ऐसे में परिजन महिला को बाइक पर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में उसकी हालत खराब होने पर रास्ते में एक टॉयलेट में डिलीवरी करवा दी गई। 

4 of 5
महिला ने रास्ते में टॉयलेट में दे दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला
रविदास कॉलोनी के वार्ड 19 ने सिविल अस्पताल करीब 2 किलोमीटर दूर है। महिला सीमा के पति सोमनाथ ने बताया कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर कंट्रोल रूम के 102 नंबर पर सूचना दी। करीब 10 बार संपर्क साधा गया। हर बार एक ही जवाब मिला...बस एंबुलेंस पहुंचने वाली है। एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर वह सीमा को बाइक पर अस्पताल ला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला ने रास्ते में टॉयलेट में दे दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दौलतपुर रोड पर पंजाबी धर्मशाला के नजदीक सीमा की हालत और बिगड़ गई।  ऐसे में पास में ही स्थित एक टॉयलेट में डिलीवरी करवानी पड़ी। बाद में आस पास की महिलाएं आई और जच्चा-बच्चा को सुरक्षित जगह ले गई। यहां से भी एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन नहीं पहुंची। परिजनों ने मौके पर महिला व बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया व उसे घर ले गए। इस बारे सीएचसी के एसएमओ डॉ.परमजीत सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें