फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट से सिंगर सपना को मिली सुकून भरी खबर, फैंस को मिला चैन

Wed, 28 Sep 2016 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से सुकून भरी खबर मिली है। इससे उनके लाखों चाहने वालों ने भी चैन की सांस ली।
विज्ञापन

2 of 10
sapna chaudhary
सपना चौधरी की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सपना एवं शिकायत कर्ता सतपाल तंवर भी कोर्ट में मौजूद रहे। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद हाईकोर्ट ने सपना को राहत देते हुए उसकी गिरफ्तारी पर अगली तारीख तक रोक लगा दी।
विज्ञापन

3 of 10
sapna chaudhary
सपना पर हरियाणा पुलिस ने सतपाल तंवर की शिकायत पर एस सी एस टी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। याचिका पर मंगलवार को भी सुनवाई हुई थी, जिस दौरान हाईकोर्ट ने दोनों को आपस में समझौता करने की सलाह भी दी थी।

4 of 10
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि करीब तीन माह पहले गायिका सपना चौधरी ने सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी। इसमें एक जाति विशेष पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए खांडसा गांव के सतपाल तंवर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

5 of 10
sapna chaudhary
मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए सपना चौधरी ने दो सितंबर को गुड़गांव जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की, जिस पर 6 सितंबर को अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। नौ सितंबर को जिला अदालत ने सपना की याचिका को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

6 of 10
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
सपना ने अब हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि जिस रागिनी को लेकर विवाद खड़ा किया गया है, उसे विभिन्न लोक गायक पिछले चार दशकों से भी अधिक समय से प्रस्तुत करते रहे हैं। सपना का आरोप है कि इस मामले में उन्हें टारगेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक से
मामले में हालांकि सपना ने माफी मांग ली थी और उसके बाद लगभग सभी जगहों से उनके खिलाफ केस वापस ले लिए गए थे, लेकिन गुड़गांव के सेक्टर-29 थाने में दर्ज केस एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज बलवंत सिंह की अदालत में विचाराधीन था।

8 of 10
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक से
बता दें कि इस मामले को लेकर फेसबुक पर कमेंट्स से तंग होकर गत 4 सितंबर को सपना चौधरी ने जहर खा लिया था। उनकी जान तो बच गई, लेकिन कई दिनों तक वे आईसीयू में रहीं। होश आने के बाद पुलिस ने उनसे बातचीत की तो उन्होंने पूरे मामले से वाकिफ कराया।

9 of 10
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक से
हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना  ने 12 साल की उम्र में पिता को खोने के बाद अपने संघर्ष के दम पर परिवार को पाला। उन्हें उनके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था, जिसके बोल थे 'सॉलिड बॉडी'।
विज्ञापन

10 of 10
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोश‌िश की हालत सुधरी
इस गाने की बदौलत सपना हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई। सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें