बहादुर बेटी की हिम्मत देखिए। बाइक सवार युवक चाकू की नोक पर किडनेप करके ले जा रहा था, लेकिन वह कूद कर भाग निकली।
विज्ञापन
2 of 7
कुरुक्षेत्र में चाकू की नोक पर किडनैपिंग की कोशिश
मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है। उमरी रोड पर सोमवार सुबह युवक ने छात्रा को किडनेप करने की कोशिश की। वह छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर ले जाने लगा तो वह चलती बाइक से कूदकर घर पहुंच गई। पुलिस ने अपहरण के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 7
कुरुक्षेत्र में चाकू की नोक पर किडनैपिंग की कोशिश
सरस्वती कॉलोनी में रहने वाले लड़की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी आईटीआई उमरी में पढ़ती है। रोज की तरह सोमवार को भी वह उसे सुबह 7.30 बजे नए बस स्टैंड पर छोड़कर आए। कुछ समय बाद बेटी घायल अवस्था में घर पहुंची।
4 of 7
कुरुक्षेत्र में चाकू की नोक पर किडनैपिंग की कोशिश
लड़की का कहना है कि वह बस स्टैंड के बाहर अपनी सहेली के साथ खड़ी थी। इसी बीच वह छात्र वहां पहुंचा और चाकू दिखाकर बोला कि उसके पीछे बैठे, वरना वह उसे और उसके पापा को मार देगा। पहले तो डर के मारे वह बैठ गई, लेकिन उसके इरादे भांप कर वह कुछ ही दूरी पर कूद गई।
विज्ञापन
5 of 7
कुरुक्षेत्र में चाकू की नोक पर किडनैपिंग की कोशिश
इसी बीच उसकी सहेली ने भी शोर मचाया, जिससे लोग एकजुट हो गए। लड़की घर पहुंच गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। लोगों ने छात्र को भी पकड़ कर उसकी धुनाई की, लेकिन मौका पाकर युवक बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
6 of 7
कुरुक्षेत्र में चाकू की नोक पर किडनैपिंग की कोशिश
पुलिस ने छात्र के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। छात्र भी नीलोखेड़ी में आईटीआई में पढ़ रहा है तो लड़की उमरी आईटीआई में ड्राफ्टमैन का कोर्स कर रही है, जबकि दोनों ही खेड़ी मारकंडा के ही रहने वाले हैं।
जांच अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने बयान दिए हैं कि उक्त छात्र ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर अपहरण का प्रयास किया। बाइक से छलांग लगाकर उसने खुद को उसके चंगुल से बचाया। बयान के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।