शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर हम आपको दिखाने जा रहे हैं वो हवेली, जहां उनके मां-बाप रहते थे। आप भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
पंजाब के गांव में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का घर
- फोटो : अमर उजाला
ये हवेली स्थित है पंजाब के गांव खटकड़कलां में। इसे मरम्मत के बाद टूरिस्टों के लिए खोल दिया गया है। बंटवारे के बाद शहीद भगत सिंह के माता-पिता इसी घर में रहे थे। 28 सितंबर को भगत सिंह का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको पंजाब में भगत सिंह से जुड़ी कुछ बातों से रूबरू करा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
शहीद-ए-आजम भगत सिंह का घर
खटकड़कलां गांव फगवाड़ा-रोपड़ नेशनल हाईवे पर उपमंडल बंगा से तीन किमी दूरी पर स्थित है। पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग खटकड़कलां स्थित भगत सिंह के पुश्तैनी मकान का दोबारा निर्माण किया है। देश के बंटवारे के बाद भगत सिंह की माता विद्यावती और पिता किशन सिंह यहीं आकर रहने लगे थे। किशन सिंह की यहां आने के बाद मौत हो गई थी। भगत सिंह की मां विद्यावती वर्ष 1975 तक यहीं रहीं।
4 of 6
शहीद-ए-आजम भगत सिंह का घर
मां-बाप की मौत के बाद इस घर को म्यूजियम के रूप में विकसित किया गया। पुरानी और छोटी ईंटों से बने इस घर में दो पुरानी चारपाइयों व उनकी मां विद्यावती का पलंग है। जिस पर उसे बनाने वाले का नाम और गांव का नाम लिखा है। एक कमरे में लकड़ी की दो अलमारियां और खेती-किसानी से जुड़ी चीजें रखी हैं। दूसरे कमरे में फर्श पर बैठकर खाना खाने वाली डाइनिंग टेबल व कुछ बर्तन हैं।
विज्ञापन
5 of 6
शहीद-ए-आजम भगत सिंह का घर
ननिहाल गांव नारली फिल्म डायरेक्टर के लिए पसंदीदा लोकेशन बनता जा रहा है। यहां भगत सिंह के नाना की पैतृक हवेली है। अब ये जगह पंजाब ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के लिए भी शूटिंग साइट बन चुकी है। यहां आधा दर्जन हिन्दी मूवी, दर्जन भर पंजाबी गीत और कई पंजाबी मूवी के सीन फिल्माए जा चुके हैं।
पंजाब के गांव में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का घर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, ये सौ साल पुरानी हवेली अभी भी आजादी की दास्तां पेश करती है और एक किले की तरह लगती है। इसके बाहर भगत सिंह के नाना के परिवार के मुखिया रहे तहसीलदार हजारा सिंह का नाम लिखा हुआ है। भगत सिंह का जन्म इसी हवेली में हुआ था। अब उनके परिवार के सुरिंदर सिंह की फैमिली चंडीगढ़ में रह रही है।