फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनव बिंद्रा: देश के इकलौते गोल्ड मेडलिस्ट, जानिए इनके बारे में सब कुछ

Fri, 29 Sep 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
Abhinav Bindra
आज शूटर अभिनव बिंद्रा का जन्मदिन है। क्या आपको पता है वह देश के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से गोल्ड मेडल जीता है। नहीं न, तो जानिए उनके बारे में ऐसे ही कई रोचक तथ्य...
विज्ञापन

2 of 10
d - फोटो : getty
अभिनव बिंद्रा का जन्म एक संपन्न पंजाबी सिख परिवार में हुआ। वे बचपन से ही शूटिंग करना पसंद करते थे, इसीलिए उनके माता-पिता ने उनके पटियाला में घर में ही एक शूटिंग रेंज की व्यवस्था कर दी और इस प्रकार यहाँ से शुरु हुआ, अभिनव के शूटर बनने का सफर।
विज्ञापन

3 of 10
अभिनव बिंद्रा - फोटो : getty
इस सफर में उनके शुरूआती कोच बने लेफ्टिनेंट कर्नल ढिल्लों और डॉ अमित भट्टाचार्जी। अभिनव ने 15 साल की उम्र में 1998 कामनवेल्थ गेम्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था, और वे इस स्पर्धा में भाग लेने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बने।

4 of 10
निशानेबाज अभ‌िनव बिंद्रा - फोटो : ‌file photo
अपनी ट्रेनिंग के बारे में एक बार बात करते हुए उन्होंने बताया था कि "मैं लगभग 9 घंटे रोज अभ्यास करता हूँ, जिसमे से 7 घंटे नियमित रूप से शूटिंग का अभ्यास करता हूँ और दो घंटे खिंचाव वाले और जॉगिंग जैसे व्यायाम करता हूँ।" 
विज्ञापन

5 of 10
अभिनव बिंद्रा - फोटो : getty
2010 में दिल्ली में हुए कामनवेल्थ गेम्स में उन्होंने पेयर्स में गोल्ड और व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर जीता। ग्वांग्झू में हुए एशियन गेम्स में उन्होंने सिल्वर मैडल जीता, 2006 में मेलबोर्न में हुए कामनवेल्थ गेम्स में उन्होंने पेयर्स गोल्ड और व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर हासिल किया।
विज्ञापन

6 of 10
अभिनव बिंद्रा
2002 में मैनचेस्टर कामनवेल्थ गेम्स में अभिनव ने पेयर्स में गोल्ड मैडल जीता। 2011 में भारतीय सेना ने अभिनव बिंद्रा का सम्मान करते हुए उन्हें लेफ्टिनेंट रैंक से नवाज़ा। 2008 उनका सबसे सुनहरा समय लेकर आया, बीजिंग ओलम्पिक में अभिनव ने गोल्ड पर निशाना लगाया और वे देश के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से गोल्ड मैडल जीता है।
विज्ञापन

7 of 10
अभिनव बिंद्रा, रियो ओलिम्पिक - फोटो : Self
अभिनव बिंद्रा को देश के कई प्रतिष्ठित पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है, उन्हें अब तक पद्मभूषण, राजीव गाँधी खेल रत्न जैसे प्रतिष्ठित पुरुस्कार मिल चुके है। इसके अलावा अभिनव बिंद्रा को 2001 में अर्जुन पुरुस्कार से भी नवाजा जा चुका है। 

8 of 10
Abhinav Bindra - फोटो : file photo
अवार्ड:
• 2000 – अर्जुन अवार्ड
• 2001 – राजीव गांधी खेल रत्न (भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार)
• 2009 – पद्म भूषण
• 2011 – 2008 के ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सम्माननीय लेफ्टिनेंट कर्नल अवार्ड दिया गया

9 of 10
शूटर - फोटो : amar ujala
अवार्ड:
• मित्तल चैंपियन ट्रस्ट द्वारा 15 मिलियन (US$ 2,20,000) का पुरस्कार
• केंद्र सरकार द्वारा पुरस्कार स्वरुप 5 मिलियन (US$ 74,000) की नगद राशी दी गयी
• हरियाणा राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार स्वरुप 2.5 मिलियन (US$ 37,000) की नगद राशी दी गयी
• बोर्ड ऑफ़ कण्ट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया द्वारा पुरस्कार स्वरुप 2.5 मिलियन (US$ 37,000) की नगद राशी दी गयी
• स्टील मिनिस्ट्री ऑफ़ इंडिया द्वारा 1.5 मिलियन (US$ 22,000) रुपयों की नगद राशी पुरस्कार स्वरुप दी गयी
विज्ञापन

10 of 10
Abhinav Bindra
प्रदर्शन:
• सन 1998 में अभिनव बिंद्रा ने कुआला लुम्पुर में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स में भाग लिया, तब उनकी आयु मात्र 15 वर्ष थी और वे सबसे कम उम्र के प्रतिभागी थे.
• सन 2000 में हुए सिडनी ओलिंपिक में वे भारतीय कोंटीन्जेंट के भाग रहें. परन्तु यहाँ उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा.
• सन 2004 में हुए एथेंस ओलंपिक्स में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उन्होंने फाइनल में 8 प्रतियोगियों में अंतिम स्थान प्राप्त किया.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें