फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का ये स्टेशन सबसे साफ है, जानिए आपके शहर के स्टेशन का हाल

Thu, 18 May 2017 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
beas station
 देश में साफ सफाई की रिपोर्ट आने के बाद अब स्टेशनों को लेकर रेलवे ने रिपोर्ट जारी की है। देखिए आपके शहर के स्टेशन का हाल क्या है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
railway station
बुधवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने एक रिपोर्ट जारी की है। इमसें पंजाब का ब्यास स्टेशन ए-2  कैटेगरी में टॉप पर है। जबकि बिहार का दरभंगा जंक्शन सबसे गंदा स्टेशन है। अमृतसर के नजदीक ब्यास रेलवे स्टेशन पर देशभर से लाखों लोग राधा स्वामी सत्संग घर में आते हैं। हालांकि ए-1 कैटेगिरी में विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन टॉप पर रहा  है। 
विज्ञापन

3 of 8
station
यहीं नहीं, दुनियाभर से लाखों भक्त ब्यास आते हैं। ब्यास रेलवे स्टेशन रेलवे के लिए एक बड़ा स्टेशन है। ब्यास रेलवे स्टेशन को रेलवे तो फंडिंग करता ही है। साथ ही राधा स्वामी सत्संग व्यास की ओर से भी कार सेवा के जरिए यहां पर आने वाले यात्रियों और भक्तों को विश्वस्थारीय सुविधाएं मुहिया कराई जाती हैं। 

4 of 8
beas station
अमृतसर से जो भी ट्रेन गुजरती है उसका ब्यास में स्टापेज होता ही है। साफ-सफाई की बात करे तो ब्यास रेलवे स्टेशन देश के सबसे साफ-सुधरे रेलवे स्टेशनों में शामिल है।
विज्ञापन

5 of 8
beas station
ब्यास जंक्शन रेलवे स्टेशन से 660 स्टेशन सीधे जुड़े हुए हैं. करीब 120 ट्रेंने ब्यास जंक्शन से आती या जाती हैं। ब्यास जंक्शन केटेगरी 2 का स्टेशन है। यह स्टेशन NR ज़ोन और FZR डिवीज़न में आता है। ब्यास जंक्शन का रिजर्वेशन कोड BEAS है। इस स्टेशन का नाम इंग्लिश में Beasहै।
विज्ञापन

6 of 8
railway
सबसे साफ स्टेशनों में दूसरे नंबर पर सिकंदराबाद स्टेशन और तीसरे नंबर पर जम्मूतवी रेलवे स्टेशन है। वहीं सबसे साफ टॉप 10 रेलवे स्टेशनों में दिल्ली के आनंद विहार ने जगह बनाई है। आनंद विहार 5वें नंबर पर है। वही निज़ामुद्दीन 23वें और पुरानी दिल्ली स्टेशन 24वें नंबर पर है।
विज्ञापन

7 of 8
station
सबसे गंदे रेलवे स्टेशनों में दूसरे नंबर पर भोपाल और तीसरे नंबर पर अंबाला कैंट स्टेशन है।
 
विज्ञापन

8 of 8
railway sation
इस बार रेलवे ने यह जिम्मा क्रवालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया को दिया था। स्वच्छता रैंकिंग के लिए ए वन श्रेणी के 75 और ए श्रेणी के 332 रेलवे स्टेशनों की रैंकिंग कराई गई। यही नहीं, इस बार रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता के मामले में पैमाना भी अलग बनाया गया। कुल एक हजार अंकों में से 33.33 फीसदी अंक स्टेशनों की सफाई के लिए रखे गए जबकि इतने ही अंक पैसेंजर फीडबैक और बाकी अंक क्वालिटी कंट्रोल के कर्मचारियों ने मौके का जायजा लेकर स्टेशनों को दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें