फेसबुक पर LIVE आकर लोगों की मदद करने और पुलिस को धमकी देने वाले वाला यह बॉबी अब बुरे दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
bobby kataria
- फोटो : File Photo
बलवंत कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि उसे पुलिस ने अवैध हिरासत में रखा और इस दौरान बहुत ज्यादा टॉर्चर किया। अभी तक उसे लीगल एड के तहत वकील तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन
3 of 7
Bobby Kataria
बॉबी कटारिया कि ओर से एडवोकेट आरएस बैंस ने हाईकोर्ट को बताया कि बॉबी कटारिया ने जेल से दो दिन पहले ही पत्र लिखकर उन्हें इसकी जानकारी दी है कि उसका पुलिस हिरासत में काफी ज्यादा टॉर्चर किया गया है। वह अब भी सही तरह से चल नहीं पा रहा है।
4 of 7
Bobby Kataria
टॉर्चर से उसे जो जख्म दिए गए हैं वह चाहे बाहर से नहीं दिखाई दे रहे हैं लेकिन अब एमआरआई के जरिये ऐसी तकनीक आ चुकी है जिसमें अंदरूनी जख्म भी सामने आ जाते हैं। लिहाजा उसका एमआरआई करवाया जाए। बैंस ने कहा कि बॉबी कटारिया कोई आतंकी, बलात्कारी या कोई अपराधी नहीं है बल्कि उसके खिलाफ एफआईआर पुलिस ने ही दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
5 of 7
Bobby Kataria
उसने शराब पीते पुलिस कर्मियों का वीडियो बना अपलोड किया था और उसके बाद उसने एक स्कूली छात्रा जिसका एक पैर बस एक्सीडेंट में कट गया था उसके हक में आवाज उठाई। इस मामले में स्कूल की प्रिंसिपल ने ही बॉबी कटारिया के खिलाफ धमकाने की शिकायत की है।
विज्ञापन
6 of 7
Bobby Kataria
बैंस के अनुसार बॉबी कटारिया ने इंसाफ की मांग की थी जिसके बदले उसे हिरासत में डाल टॉर्चर किया गया और उसे अभी तक अपना पक्ष रखे जाने के लिए लीगल ऐड के तहत वकील तक नहीं दिया गया है जबकि प्रत्येक को वकील उपलब्ध करवाए जाने के सुप्रीम कोर्ट के ही आदेश हैं।