फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्णिका कुंडू छेड़छाड़: IAS पिता के क्रास एग्जामिनेशन में हुए कई खुलासे, देखिए

Wed, 07 Feb 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
वर्णिका कुंडू - फोटो : File Photo
हरियाणा कैडर के आईएएस और वर्णिका कुंडू के पिता वीएस कुंडू ने मंगलवार को अदालत में क्रास एग्जामिनेशन के दौरान बचाव पक्ष के सवालों के जवाब में कहा कि उन्होंने इस केस को राजनीतिक रंग नहीं दिया बल्कि बचाव पक्ष ने खुद इसे राजनीतिक रंग दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
Varnika Kundu and Varinder Singh Kundu - फोटो : File Photo
भाजपा के हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण ढुल्ल ने ही उन्हें कॉल किया था और विकास को सुभाष बराला का बेटा बताया था। इससे पहले उन्हें पता भी नहीं था कि विकास कौन है और किस परिवार से ताल्लुक रखता है। वहीं, भाजपा नेता ढुल्ल अन्य नेताओं के साथ पुलिस थाने में आए थे। 
विज्ञापन

3 of 7
Vernika Kundu & Vikas Barala - फोटो : File Photo
मंगलवार को क्रास एग्जामिनेशन के दौरान हरियाणा के पूर्व डीजीपी, पूर्व गृहमंत्री, चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी ट्रैफिक, हरियाणा और चंडीगढ़ के दो डीएसपी का भी नाम सामने आया। मंगलवार को वीएस कुंडू का क्रास एग्जामिनेशन पूरा हो गया। अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी। मंगलवार को क्रास एग्जामिनेशन के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत से कहा कि पहले पुत्री ने फिर से स्टेटमेंट दी और अब पिता भी अपने बयान को इंप्रूव कर बदल रहे हैं। 

4 of 7
Varinder Singh Kundu - फोटो : File Photo
बचाव पक्ष के वकील रबिंद्रा पंडित ने अदालत से अपील की कि ‘वह केस में मूक दर्शक न बने रहें।’ वहीं क्रास के दौरान वीएस कुंडू ने कहा कि बचाव पक्ष केस में उन पर गलत आरोप लगा रहा है कि उन्होंने ब्यूरोक्रेसी और चंडीगढ़ पुलिस का गलत इस्तेमाल किया है। साथ ही इस केस को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया है जबकि हकीकत यह है कि बचाव पक्ष ने खुद केस को राजनीतिक रंग दिया है।
विज्ञापन

5 of 7
Varnika Kundu and Varinder Singh Kundu - फोटो : File Photo
 वीएस कुंडू ने कहा कि, हरियाणा के भाजपा नेता कृष्ण ढुल्ल ने ही उन्हें 5 अगस्त की सुबह 3:40 बजे पर फोन किया था। इसके बाद वह खुद थाने में सपोटर्स के साथ पहुंच गए थे। उन्होंने ही विकास और आशीष के बेल बॉन्ड पेश किए थे। इस पर बचाव पक्ष के वकील रबिंद्रा पंडित ने विरोध किया और कहा कि यह अलग तरह का ट्रायल है जहां गवाह हर बार अपने बयान को सुधार के साथ पेश कर रहा है। वीएस कुंडू ने उन सभी आरोपों को खारिज किया कि उन्होंने केस के लिए लॉबी का इस्तेमाल किया और चंडीगढ़ पुलिस पर जांच के लिए एसआईटी बनाने का दबाव डाला। साथ ही एसआईटी की जांच उनके कहने पर ही डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार को सौंपी गई और उन्हें जांच अधिकारी बनाया गया।
विज्ञापन

6 of 7
Varnika Kundu
वहीं, बचाव पक्ष ने क्रास एग्जामिनेशन के दौरान सवाल उठाया कि, एसएसपी ट्रैफिक शशांक आनंद और डीएसपी सतीश कुमार दोनों हरियाणा के पूर्व डीजीपी रंजीत दलाल के दामाद हैं। वहीं, रंजीत दलाल और वीएस कुंडू की पुरानी जान पहचान है। दोनों मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री नेशनल प्रशासनिक अकादमी में साथ ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Varnika Kundu
बचाव पक्ष ने आरोप लगाया कि डीएसपी सतीश कुमार को वीएस कुंडू के दबाव पर ही केस का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था ताकि जांच के दौरान आसानी से गड़बड़ी की जा सके और दोनों के खिलाफ केस को मजबूत बनाया जा सके। हालांकि वीएस कुंडू ने बचाव पक्ष के इस आरोप का खंडन किया। वहीं कुंडू ने इससे सहमति जतायी कि रिटायर्ड आईपीएस अफसर सतिंदर कुमार उनकी पत्नी के भाई हैं और वह हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री मनीराम गोदारा के भतीजे हैं, लेकिन उन्होंने बचाव पक्ष के उनके केस में मदद करने के सभी आरोपों को खारिज कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें