फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आए बाबा रामदेव, बताया तालिबानी

Wed, 06 Apr 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
1 of 6
ट्विटर पर #TalibaniRamdev ट्रेंड - फोटो : twitter
'भारत माता की जय' के मुद्दे पर सिर काटने वाला बयान देकर बाबा रामदेव ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। यूजर्स ने बाबा को तालीबानी करार दिया है।
विज्ञापन

ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आए बाबा रामदेव, बताया तालिबानी

2 of 6
ट्विटर पर लोगों ने बाबा रामदेव की जिहादी जॉन के रूप में मॉफ्ड फोटो शेयर की। - फोटो : twitter
सद्भावना सम्मेलन में सिर काटने का विवादित बयान देकर स्वामी रामदेव घिर गए हैं। बयान के मीडिया में आने के बाद सोमवार को ट्विटर पर #TalibaniRamdev ट्रेंड करने लगा। ट्विटर पर लोगों ने बाबा रामदेव की जिहादी जॉन के रूप में मॉफ्ड फोटो शेयर की।
विज्ञापन

ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आए बाबा रामदेव, बताया तालिबानी

3 of 6
बाबा रामदेव ट्विटर यूजर्स के निशाने पर - फोटो : twitter
पूर्व गृह राज्यमंत्री सुभाष बतरा ने स्वामी रामदेव के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय में शिकायत दी है। हालांकि अभी तक रामदेव के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी आगे की कार्रवाई को लेकर बातचीत कर रहे हैं। पूर्व मंत्री ने एसपी की गैर मौजूदगी में उनके नाम शिकायत दी है।

ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आए बाबा रामदेव, बताया तालिबानी

4 of 6
बाबा रामदेव ट्विटर यूजर्स के निशाने पर - फोटो : twitter
पूर्व गृह राज्य मंत्री बतरा ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि रामदेव ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया है। इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने शिकायत में कहा कि स्वामी रामदेव के सिर काटने के तालिबानी बयान को नेशनल और इंटरनेशनल टीवी चैनलों पर दिखाया गया। यह उस आदमी की करतूत है जिसे प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बना रखा है। 
विज्ञापन

ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आए बाबा रामदेव, बताया तालिबानी

5 of 6
बाबा रामदेव ट्विटर यूजर्स के निशाने पर - फोटो : twitter
सद्भावना सम्मलेन में रविवार को स्वामी रामदेव ने भारत माता की जय बोलने के मामले में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि देश में तरह-तरह के विवाद खड़े कर दिए जाते हैं। किसी को कुछ नहीं मिला तो भारत माता की जय बोलने पर विवाद खड़ा कर दिया गया। रामदेव ने कहा कि कोई टोपी पहनकर खड़ा हो जाता है और कहता है कि भारत माता की जय नहीं बोलूंगा, चाहे मेरा सिर काट लिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आए बाबा रामदेव, बताया तालिबानी

6 of 6
बाबा रामदेव ट्विटर यूजर्स के निशाने पर - फोटो : twitter
रामदेव ने कहा कि अगर कानून नहीं होता तो एक नहीं, बल्कि लाखों लोगों का सिर काट देते जो भारत माता की जय नहीं बोलते और भारत माता का सम्मान नहीं करते। इतना ही नहीं दारुल उलूम देवबंद के भारत माता की जय नहीं बोलने वाले फतवे पर भी स्वामी रामदेव ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि मातृ भूमि को गौरव देने के लिए कोई मजहब मना नहीं करता है। अगर करता है तो वह मजहब देश के हित में नहीं है। क्योंकि भारत माता की जय बोलना किसी धर्म से ताल्लुक नहीं रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें