फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से पाकिस्तान जाने वाले पहले प्रधानमंत्री थे अटल बिहारी वाजपेयी, नवाज शरीफ ने किया था स्वागत

Fri, 17 Aug 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी
क्या आप जानते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बस से पाकिस्तान जाने वाले पहले पैसेंजर थे और उस समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ ने खुद उनका स्वागत किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी
दरअसल, अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान से 'पाक' रिश्तों बनाने के लिए दिल्ली से लाहौर तक 'सदा ए सरहद' बस सर्विस 19 फरवरी 1999 शुरू की थी। इसकी शुरुआत करते हुए अटल बिहारी खुद पहले पैसेंजर के तौर पर पाकिस्तान गए थे, वो भी बस में बैठकर। साल 1999 में सरकार बनने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी दो दिवसीय (19-20 फरवरी) दौरे पर पाकिस्तान गए थे।
विज्ञापन

3 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी
वाघा बॉर्डर पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने वाजपेयी का स्वागत किया था। यहां उन्होंने पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात कर आपसी संबंधों की नई शुरुआत की थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच लाहौर घोषणापत्र नामक द्विपक्षीय समझौता भी हुआ था, लेकिन कुछ महीने बाद ही पाकिस्तानी घुसपैठ के कारण भारत ने करगिल युद्ध लड़ा था।

4 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी
बता दें कि कारगिल की जंग के दौरान भी ये बस सर्विस जारी थी। हालांकि, 2001 में पार्लियामेंट अटैक के बाद इसे रोक दिया गया था। 16 जुलाई 2003 में द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के बाद इसे दोबारा शुरू कर दिया गया। इसके बाद 2004 में (4-6 जनवरी) भी अटल सार्क सम्मेलन अटेंड करने इस्लामाबाद पहुंचे थे।
विज्ञापन

5 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी
पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो के साथ भी अटल बिहारी वाजपेयी ने मुलाकात की थी। 15 और 16 जुलाई 2001 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बीच आगरा में बैठक हुई, लेकिन यह बैठक बेनतीजा निकली और दोनों देशों के रिश्तों में और भी तल्खी आ गई।
विज्ञापन

6 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी
भारत में इस सर्विस को दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन और पाक में पाकिस्तान टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन संचालित करता है। अमृतसर, करतारपुर, कुरुक्षेत्र, सरहिंद रुकते हुए यह बस वाघा बॉर्डर पहुंचती है। यह बस सर्विस दिल्ली के अंबेडकर टर्मिनल से चलती है। हफ्ते के 6 दिन इस सर्विस की सुविधा ली जा सकती है, रविवार के दिन छुट्टी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी
बस का समय दिल्ली से सुबह 6 बजे निकलती है और लाहौर में शाम को 6 बजे पहुंचती है। इस बस सर्विस की टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को पासपोर्ट और वीजा के मूल दस्तावेज के साथ-साथ फोटोकॉपी देना जरूरी है। आधिकारिक तौर पर लोगों के लिए यह बस 16 मार्च 1999 से शुरू हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें