एशियन गेम्स 2018 में मेडल जीतने के बाद वतन लौटे अमित पंघाल तो देखते ही मां ने एक ऐसा सवाल पूछ डाला कि बॉक्सर शर्म से लाल हो गए। जानिए सवाल और जवाब...
विज्ञापन
2 of 6
अमित पंघाल
बॉक्सर अमित पंघाल सोमवार रात आठ बजे दिल्ली पहुंचे। परिवार के साथ अमित को रिसीव करने के लिए उनके कोच, रिश्तेदार, साथी खिलाड़ी व अन्य ग्रामीण पहुंचे थे। अमित की मां ऊषा देवी ने बेटे को मौसी के हाथ का खीर व चूरमा खिला, गले लगाकर आशीर्वाद दिया। इससे पहले भी परिवार ने प्रतियोगिता से लौटने पर अमित का स्वागत खीर-चूरमा खिलाकर ही किया है।
विज्ञापन
3 of 6
Amit Panghal
मां ऊषा देवी ने बेटे को देखते ही पूछा कि शादी के लिए लड़की देखना शुरू कर दूं, तो यह बात सुनकर वह शरमा गए। हिचकिचाते हुए उन्होंने जवाब दिया कि अभी मेरा लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। इसके बाद ही वह शादी करेगा। इसलिए अभी बहू ढूंढना शुरू मत करना। जवाब सुनकर मां ने बेटे को आशीर्वाद देते हए कहा, भगवान ईसा बेटा सब नै दे, जो देश का नाम रोशन कर सकै।
4 of 6
अमित पंघाल
अमित के पिता बिजेंद्र ने कहा, अरै कैसा रहा टूर्नामेंट, चोट-चाट तो नहीं खाई कितै। इस का जवाब देते हुए अमित ने कहा, चोट-चाट कित तै लागती पापा, खेलते टैम तै मेरा पूरा ध्यान पिछली हार का बदला लेण मैं था। बॉक्सर के पिता पेशे से किसान हैं। उनके बड़े भाई अजय भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं। वहीं मां ऊषा देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अमित पंघाल
बता दें कि भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने 18वें एशियन गेम्स में भारत को 14वां गोल्ड मेडल दिलाया था। 49 किलोग्राम भारवर्ग के मुक्केबाजी फाइनल प्रतियोगिता में अमित का सामना रियो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट उजबेकिस्तान के हसनबॉय दुश्मातोव के साथ हुआ और वे मुकाबला जीत गए।
रोहतक जिले में मायना गांव में 16 अक्तूबर 1995 को जन्मे अमित इस समय मात्र 22 साल के हैं और भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने इसी साल हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर नाम रोशन किया था।