फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब 'गोल्डन गर्ल' विनेश फोगाट को ट्वीट करके करना पड़ा एक खबर का खंडन, मां-भाई भी हैरान

Thu, 23 Aug 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
विनेश फोगाट
एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट के बारे में एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे पढ़कर मां और भाई चौंक गए। पहलवान को ट्वीट करके इसका खंडन करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
vinesh phogat
दरअसल, एक अखबार में खबर छपी कि 'नीरज और विनेश के बीच बढ़ रही नजदीकियां'। इस खबर को पढ़कर विनेश फोगाट ने ट्वीट करके खडंन करते हुए कहा कि मैं, नीरज और सभी भारतीय एथलीट एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं, ताकि मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर सकें, लेकिन दुख तब होता है जब देश का सम्मान और गौरव बढ़ाने वाले एथलीट की गलत तस्वीर पेश की जाती है।
 


 
विज्ञापन

3 of 5
विनेश फोगाट
साथ ही विनेश फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करके इस खबर से अलग कुछ और ही संकेत दिए। विनेश ने 23 अगस्त 2018 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहलवान सोमवीर राठी के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ विनेश ने पोस्ट लिखी- ये मेरे द्वारा लिया गया अभी तक का सबसे अच्छा बड़ा निर्णय है। मुझे इस बात की खुशी है कि तुमने मुझे जीवन के लिए चुना है।
 

4 of 5
विनेश फोगाट
इस फोटो के शेयर करते ही चर्चा होने लगी है कि विनेश फोगाट ने अपना जीवनसाथी चुना लिया है। हालांकि उनके भाई हरविंदर का कहना है कि उन्हें इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। अगर विनेश ने कोई फैसला लिया है, तो ये वो ही बात सकती है। हम इस बारे में अभी कुछ नहीं कहना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vinesh phogat
दूसरी ओर, विनेश फोगाट की इस पोस्ट को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट पर कमेंट आ रहे हैं। लोग बधाइयां दे रहे हैं, बताया जा रहा है कि इससे पहले भी विनेश, सोमबीर के साथ फोटो शेयर कर चुकी हैं, लेकिन दोनों अभी तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सामने नहीं आए हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें