फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की पहलवान बेटी साक्षी मलिक ने एक और इतिहास रचा, दुनिया में सराही गईं

Sun, 09 Jul 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
पहलवान साक्षी मलिक
रियो ओलंपिक में 10 सेकेंड में एक कारनामा करके इतिहास रचने वाली पहलवान बेटी साक्षी ने अब एक और इतिहास रचा है। जानकर सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 7
साक्षी मलिक
दरअसल, रियो ओलंपिक की कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक (58 किग्रा) एशिया की नंबर दो पहलवान बन गई हैं। उनके सा​थ ही एशियन चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट (55 किग्रा) ने भी यह मुकाम हासिल किया है।
 
विज्ञापन

3 of 7
Sakshi Malik In Chandigarh
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ओर सेजारी महिला पहलवानों की वर्ल्ड रैंकिंग में साक्षी मलिक 5वें और विनेश 20वें नंबर पर हैं। साक्षी के भार वर्ग में रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता जापान की काओरी इचो को वर्ल्ड में नंबर वन और किर्गिस्तान की ऐसूलू तिनबीकोवा को एशिया में नंबर एक स्थान मिला है।

4 of 7
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक
फोगाट के भार वर्ग में जापान की मायू मुकिदा विश्व में पहले और जापान की ही साए नानजो एशिया में पहले नंबर पर हैं। एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता भारतीय पहलवान दिव्या सेन (69 किग्रा) वर्ल्ड रैंकिंग में 18वें और सरिता (58 किग्रा) 17वें स्थान पर हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
साक्षी मलिक की शादी
वहीं, साक्षी मलिक अब वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी। लखनऊ में हुई ट्रायल में साक्षी मलिक कादियान ने प्रतिद्वंद्वी को मात देकर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए टिकट हासिल कर लिया है। अब वह फ्रांस में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनिशप में उतरेंगी। 
विज्ञापन

6 of 7
Sakshi malik - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस के पेरिस में 21 से 27 अगस्त तक विश्व कुश्ती चैंपियनिशप का आयोजन होगा। साक्षी ने 60 किग्रा भार वर्ग में फाइनल मुकाबले में संगीता फोगाट से  मुकाबला किया। इसमें साक्षी ने 10-0 अंकों से विजय हासिल कर विश्व कुश्ती चैंपियनिशप के लिए टिकट हासिल किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साक्षी मलिक - फोटो : Getty
अब साक्षी मलिक से इस चैम्पियनशिप में पदक का सूखा खत्म करने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं साक्षी मलिक के साथ विनेश फौगाट, ललिता सहरावत, पूजा ढांडा, शिल्पी और पूजा का चयन, यूपी से शीतल और पंजाब से नवजौत कौर भी इस चैम्पियनशिप में खेलेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें