पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल आज पहली बार पंजाब दौरे पर आए। 10 ऐसी बातें जो आपको भी जाननी चाहिए
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
Arvind Kejriwal
आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पंजाब पहुंचकर कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में आम आदमी पार्टी ने सत्ता पर काबिज अकाली-भाजपा गठबंधन को करारी हार दी है।
विज्ञापन
3 of 10
Arvind Kejriwal
केजरीवाल ने ये भी कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा हारे हैं और आम आदमी पार्टी ने बीस सीटें पहली बार ही चुनाव लड़कर जीती हैं। गल्तियां पार्टी से हुई हैं, मंथन हो रहा है।
4 of 10
Arvind Kejriwal
केजरीवाल ने कहा कि पार्टी संगठन में फेरबदल करने जा रही है, शुरूआत गुरू नगरी अमृतसर से हो रही है। अब पार्टी में सबसे शक्तिशाली वार्ड प्रधान होगा, पार्टी का फरमान दिल्ली से नहीं बल्कि गांव के बूथ प्रधान से जारी होगा।
विज्ञापन
5 of 10
Arvind Kejriwal
केजरीवाल के नाक लगा माइक, मीडिया से हाथापाई
श्री हरमंदिर साहिब से जैसे ही केजरीवाल बाहर निकलने लगे मीडिया उनसे सवाल पूछने के लिए आगे बढ़ी। शायद केजरीवाल मीडिया से दूरी बनाए रखना चाहते थे। इसी बीच धक्कामुक्की में केजरीवाल के नाक पर माइक लग गया। इसके बाद कुछ मीडिया वालों से केजरीवाल के सिक्योरिटी गार्ड के बीच हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन
6 of 10
Arvind Kejriwal
केजरीवाल साहिब! वालंटियर दुखी है: खैहरा
आम आदमी पंजाब के प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि केजरीवाल साहिब! आपने चुनाव से पहले वादा किया था कि पंजाब में वालंटियर की पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं, लेकिन टिकटे दिल्ली में बंटी। किसी वालंटियर की नहीं चली। पंजाब की स्टेज पर दिल्ली का कब्जा रहा और नतीजे सामने हैं। पार्टी ने पंजाब में 20 सीटें जीती हैं। वालंटियर इसी बात से दुखी हैं। हमें वालंटियर को पावर देनी होगी।
विज्ञापन
7 of 10
Arvind Kejriwal
श्री हरमंदिर साहिब में अरदास के बाद उन्होंने अमृतसर-लाहौर रोड पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित किया। मीडिया से दूरी बनाए रखी और मंच से कैप्टन सरकार के साथ-साथ पूर्व अकाली-भाजपा गठबंधन को जमकर कोसा।
8 of 10
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : SELF
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बारहवीं कक्षा में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 88 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 79 प्रतिशत आया है। पंजाब में तो कई स्कूलों का रिजल्ट 0 है।
9 of 10
Arvind Kejriwal
केजरीवाल ने कहा कि हरसिमरत कौर बादल को नैतिकता के तौर पर इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उनके गृह जिले में जीरो प्रतिशत रिजल्ट है और वह बेटियां फेल हुई हैं, जिन्हें हरसिमरत कौर बादल ने नन्हीं छांव के तौर पर प्रमोट किया था।
केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों व बेरोजगारों से धोखा किया है। वादा नहीं पूरा कर सकते तो माफी मांग लें। किसानों का कर्जा माफ और घर-घर रोजगार आखिर कहां गया। आप के बीस विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह के घेराव विधान सभा से उनके आवास तक करेगी।