फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, शेड्यूल देखें और ऑनलाइन आवेदन करें

Tue, 30 May 2017 09:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 8
भर्ती प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। शेड्यूल जारी कर दिया गया है तो जल्दी से ऑनलाइन अप्लाई कर दीजिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : फाइल फोटो
सेना भर्ती कार्यालय अंबाला छावनी ने अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर देने के लिए 22 जून से 5 जुलाई तक मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 8
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : फाइल फोटो
महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना (अंबाला) के खेल स्टेडियम में खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, सैनिक ट्रेडसमैन और सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती होगी।

4 of 8
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : अमर उजाला
नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए केवल युवक ही आवेदन कर सकते हैं। भर्ती निदेशक कर्नल विक्रम सिंह सांखला ने बताया कि उम्मीदवारों से सरपंच व संबंधित अथॉरिटी के चरित्र प्रमाण पत्र के साथ-साथ स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है, ताकि नकली दस्तावेजों के आधार पर भर्ती होने का प्रयास करने वाले युवाओं पर नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन

5 of 8
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : अमर उजाला
सांखला ने बताया कि गत वर्ष ऑनलाइन आवेदन भर्ती तिथि से एक मास पहले खोला गया था और लगभग 30 हजार युवाओं ने भर्ती रैली के लिए आवेदन किया था। इस बार ऑनलाइन आवेदन लगभग दो मास पहले खोले गए हैं ताकि युवा समय से अपने दस्तावेज आदि बनवाकर आवेदन कर सकें।
विज्ञापन

6 of 8
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : अमर उजाला
सांखला ने बताया कि भर्ती रैली में केवल उन्हीं युवकों को भाग लेने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया होगा। भर्ती से 15 दिन पहले अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन

7 of 8
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : अमर उजाला
कर्नल सांखला ने बताया कि गर्मी का मौसम देखते हुए अभ्यार्थियों को भर्ती स्थल पर प्रात: 2 बजे आमंत्रित किया गया है ताकि सूर्योदय से पहले शारीरिक दक्षता की सभी गतिविधियां पूरी हो सकें।
विज्ञापन

8 of 8
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : अमर उजाला
भर्ती में भाग लेने वाले युवकों द्वारा नशीले पदार्थों और दवाईयों का सेवन करने की घटनाओं पर भी बारीकी से नजर रखी जाएगी और जो भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा, उसका रजिस्ट्रेशन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें