सेना के वाहन की आमने सामने की टक्कर में चालक सहित 4 लोगों की मौत हो गई। देखिए लाइव तस्वीरें...
ये तस्वीरें बता देंगी, हादसा कितना खतरनाक था
2 of 6
राजस्थान के सीकर जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले सात लोग मजदूरी के लिए हरियाणा आ रहे थे। उन्हें हिसार जिले के गांव मोडाखेड़ा स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए शनिवार की अलसुबह रवाना हुआ थे। झुंपा से निकलने के बाद जैसे उनकी पिकअप गाड़ी सवेरे करीब पौने सात बजे मोतीपुरा के समीप पहुंची तो सामने से तेज गति में आ रहे सेना के एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।
ये तस्वीरें बता देंगी, हादसा कितना खतरनाक था
3 of 6
टक्कर इतनी भयंकर थी कि पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, साथ ही सेना के वाहन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये तस्वीरें बता देंगी, हादसा कितना खतरनाक था
4 of 6
हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों में डालकर उपचार के लिए सिवानी के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया।
ये तस्वीरें बता देंगी, हादसा कितना खतरनाक था
5 of 6
मृतकों में सीकर जिले के गांव बांय के मदनलाल, चंदेली का बास वासी पूर्ण सिंह, गोगावास वासी शिवपाल और दुलानावासी गोधूराम शामिल हैं। घायलों में सीकर जिले के गांव बाजीलवास वासी चंद्रभान, चंदेलावास वासी केसर और बनावास वासी गोर्धन शामिल हैं।
पुलिस ने इस संबंध में परिजनों को सूचित करने के बाद शवों को अपने कब्जे में ले लिया और सेना के वाहन के आरोपी चालक एवं सेना मे हवलदार के पद पर नियुक्त रमेश मंडल के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।