फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का कंकाल मिला और जवान बेटी की लाश ऐसे हाल में मिली, तस्वीरें देख नहीं पाओगे

Thu, 08 Feb 2018 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
अमृतसर में मां बेटी को जिंदा जलाया
मां कंकाल बन चुकी थी और उसकी जवान बेटी की लाश ऐसी हालत में मिली, देखकर रूह तक कांप जाए। तस्वीरें इतनी भयावह हैं कि देख नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
अमृतसर में मां बेटी को जिंदा जलाया
घटना पंजाब के अमृतसर की है। अमृतसर स्थित दर्शन एवेन्यू में सोमवार रात को मां-बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस को सूचना रात करीब डेढ़ बजे तब मिली जब घर से आग की लपटें उठने लगी थीं। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पर लिया। पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो पहली मंजिल पर महिला का शव जलता हुआ मिला। शव 75 प्रतिशत जल चुका था, कंकाल बन चुका था।
विज्ञापन

3 of 6
अमृतसर में मां बेटी को जिंदा जलाया
दूसरी मंजिल पर बेटी का निर्वस्त्र शव बिस्तर पर मिला। युवती के हाथ-पैर बंधे थे और मुंह पर कपड़ा ठूंसा हुआ था। उसके शरीर के कुछ हिस्सों से खून रिस रहा था। पुलिस दुराचार होने की आशंका जता रही है। घर में अलमारी से सामान बिखरा पड़ा था, लूट हुई है या लूट का ड्रामा किया गया है, पुलिस यह जांच कर रही है। पुलिस दोहरे कत्ल का मामला दर्ज करने के बाद हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

4 of 6
अमृतसर में मां बेटी को जिंदा जलाया
पुलिस के अनुसार घर में जर्मन शैफर्ड नस्ल का कुत्ता भी था, जो बंधा हुआ था। ऐसे में पुलिस के पास भी बड़ा सवाल यही है कि कातिल परिचित ही होंगे। क्योंकि जिस तरह से हत्या के बाद घर में आग लगाई गई है, लूटपाट की गई है और कहीं भी विरोध के निशान नहीं नजर आ रहे हैं, ऐसे में पुलिस जांच अब परिचितों के आसपास घूम रही है। पुलिस मान रही है कि यह काम अंजान लुटेरों का नहीं हो सकता।
विज्ञापन

5 of 6
अमृतसर में मां बेटी को जिंदा जलाया
महिला की पहचान गगनदीप वर्मा (41) और लड़की की पहचान शिवनैनी वर्मा (21) के तौर पर हुई। गगनदीप वर्मा जंडियाला के सरकारी कन्या स्कूल में क्लर्क थीं। बेटी शिवनैनी ने हाल ही में बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी। छोटा बेटा बीते 20 दिसंबर को स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। महिला ने दो शादियां की थीं। पहली नवजोत सिंह निवासी अमृतसर और दूसरी संजीव कुमार निवासी पठानकोट के साथ हुई। उसका दोनों से तलाक हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमृतसर में मां बेटी को जिंदा जलाया
दोहरे हत्याकांड में पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। दुराचार की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होगा। जिस तरह से हत्या के बाद घर में आग लगाई गई है, यह साजिश भी हो सकती है और वारदात भी। पुलिस मृतक गगनदीप कौर के दोनों पूर्व पतियों को भी हत्या की जांच में पूछताछ में शामिल करने के लिए उन्हें हिरासत में लेगी। फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। सीसीटीवी घर में नहीं था, ऐसे में आसपास सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
- जगजीत सिंह वालिया, एडीसी पी (वन), अमृतसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें