आपने कई लव स्टोरी देखी और सुनी होंगी, लेकिन इस शख्स की लव स्टोरी इतनी मार्मिक और दिलचस्प है कि जानकर आप भी सेल्यूट करेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
zs
इंसान वो है, जो दूसरों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाए। इसको चरितार्थ किया ऐसे शख्स ने जिसने एक HIV पॉजीटिव युवती को न केवल हंसना सिखाया, बल्कि उसे जीने का मकसद भी दिया। इस कहानी में सुनील (काल्पनिक नाम) है और एक एचआईवी पॉजीटिव लड़की गीत है। सुनील पंजाब के जालंधर का रहने वाला है और गीत से बेपनाह प्यार करता है।
विज्ञापन
3 of 6
सच्ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी
गीत तलाकशुदा है और एचआईवी पॉजीटिव है, लेकिन सुनील के प्यार ने उसे नई जिंदगी दी। गीत को सुनील ने फिर से हंसना-खेलना सिखाया। उसकी निराश हो चुकी जिंदगी में रंग भरे। बात 2009 की है। सुनील (काल्पनिक नाम) दिल्ली में एड्स के खिलाफ अभियान चलाने वाली एक एनजीओ से जुड़ा हुआ था। वह एड्स जागरुकता रैलियां आयोजित करता था।
4 of 6
सच्ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी
एक दिन सुनील अपनी बहन के यहां एक पार्टी में गया। बकौल सुनील, पार्टी में उसकी मुलाकात बहन के घर के पास रहने वाली युवती गीत से हुई। यहां से उसकी जिंदगी को एक मकसद मिल गया। दरअसल सुनील को पता चला कि गीत का तलाक हो चुका है और वह एचआईवी पॉजीटिव है। यह जानकर सुनील ने गीत से मिलना-जुलना बढ़ा दिया, लेकिन वह उसे इग्नोर करती थी।
विज्ञापन
5 of 6
सच्ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी
सुनील ने बताया कि करीब एक साल तक यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान सुनील ने गीत को अहसास नहीं होने दिया कि वह उसके बारे में सब जानता है। इसी बीच मौका पाकर सुनील ने गीत को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। सुनील कहते हैं कि प्रपोजल सुनते ही गीत के होश उड़ गए और उसने मना कर दिया। महीना बीत जाने के बाद सुनील अपनी बहन को लेकर गीत से मिलने गया और उससे खुलकर बात की।
सच्ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी
सुनील ने गीत की काउंसलिंग की और उसे समझाया कि एचआईवी पॉजीटिव का मतबल जिंदगी खत्म हो जाना नहीं। वह दोनों एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं। शुरू में दिक्कत हुई, लेकिन फिर गीत मान हो गई और दोनों ने 23 मई 2011 को चंडीगढ़ हाईकोर्ट में शादी कर ली। दोनों की शादी को 5 साल हो चुके हैं। उनकी लाइफ बेहद खुशहाल है और अब उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया है।