अमर उजाला के विशेष अभियान रक्षासूत्र में चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
देखिए, साइबर क्राइम पर अमर उजाला की पाठशाला
2 of 5
सोशल मीडिया अब आम जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया ने लोगों के काम करने के तरीके और सूचनाओं की रफ्तार को तेज कर दिया है। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ द्वारा स्कूली स्टूडेंट्स को जानकारी देने के लिए आयोजित अमर उजाला ‘रक्षासूत्र’ कार्यक्रम में पहुंचे विशेषज्ञों ने यह विचार रखे।
विज्ञापन
देखिए, साइबर क्राइम पर अमर उजाला की पाठशाला
3 of 5
सेक्टर-21 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इस विशेष वर्कशॉप में चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी (क्राइम) जगबीर सिंह विशेष अतिथि थे। साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, अमर उजाला के रेजिडेंट एडिटर संजय अभिज्ञान और जनरल मैनेजर धीरज रोमन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
देखिए, साइबर क्राइम पर अमर उजाला की पाठशाला
4 of 5
डीएसपी जगबीर सिंह ने कहा कि स्कूल या घर के बाहर लगातार गाड़ी या बाइक पर चक्कर लगाने या तंग करने वाले का नंबर नोट कर स्कूल टीचर को सौंप दें। स्कूल प्रिंसिपल मामले को पुलिस तक पहुंचा देंगे। किसी घायल की मदद करने पर पुलिस उस व्यक्ति को तंग नहीं कर सकती।
साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने साइबर क्राइम से जुड़ी कई बेहतरीन जानकारी स्कूली बच्चों को दी। कई बार टीन एजर जाने अनजाने में कई गलतियां कर बैठते हैं। उन्हें पता भी नहीं होता कि वे कानून तोड़ रहे हैं। गलती होने पर उसे छिपाने की जरूरत नहीं। बल्कि, उसे परिवार या पुलिस के साथ साझा करें।