विख्यात अभिनेत्री और सांसद किरण खेर पंजाब विश्वविद्यालय में अपने पुराने साथी से गले मिलकर भावुक हो गई। तस्वीरों में देखिए पूरी कहानी।
विज्ञापन
देखिए, ये किसके गले लगकर भावुक हुईं किरण
2 of 8
ये साथी थे जीएस चन्नी। किरण खेर जितनी देर मंच पर रहीं, उतनी देर लगातार दर्शक गैलरी में बैठे जीएस चन्नी को बुलाती रहीं। उन्होंने बताया कि जीएस चन्नी भी उनके साथ थे। अच्छे कलाकार थे। कई लोगों के नाम उनको याद हैं, कई उनके सामने बैठे हैं, यहां उनको अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
देखिए, ये किसके गले लगकर भावुक हुईं किरण
3 of 8
मौका था, चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के इंडियन थिएटर डिपार्टमेंट में नेशनल थिएटर कॉन्फ्रेंस के आगाज का। उद्घाटन भाजपा सांसद किरण खेर, पंजाब विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर अरुण के ग्रोवर ने किया।
देखिए, ये किसके गले लगकर भावुक हुईं किरण
4 of 8
इस मौके पर किरण खेर ने थिएटर डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा डिपार्टमेंट के संस्थापक स्व. बलवंत गार्गी ने जो सिद्धांत बनाए उनको फॉलो करें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी इस डिपार्टमेंट आगे ले जा सकती है।
विज्ञापन
देखिए, ये किसके गले लगकर भावुक हुईं किरण
5 of 8
किरण खेर ने युवाओं को नसीहत दी कि पॉलिटिक्स कम करो और पढ़ाई ज्यादा करो। जब उनको मालूम पड़ा कि यहां की सजावट स्टूडेंट्स ने दिन-रात जागकर की है तो उन्होंने उनको बधाई दी। इस मौके पर किरण खेर के जीवन पर बनाई एक फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन
देखिए, ये किसके गले लगकर भावुक हुईं किरण
6 of 8
कभी जब मैं पीछे खड़ी होकर आने वाले गेस्ट का स्वागत करती थी। यहां के स्टूडेंट्स की तरह काम करती थी और तैयारियां करती थी..., वो बेशक याद हैं... पर मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मेरी गाड़ी के आगे एस्कार्ट लगा होगा। मैं यहां खुद चीफ गेस्ट बनकर आऊंगी।
विज्ञापन
देखिए, ये किसके गले लगकर भावुक हुईं किरण
7 of 8
पीयू के इंडियन थिएटर डिपार्टमेंट में किरण खेर कहा कि एमए अंग्रेजी विभाग में पढ़ती थीं तो उनको एक अंग्रेजी प्ले में प्रतिभागिता के लिए कहा गया। ऑडिशन इंडियन थिएटर डिपार्टमेंट के संस्थापक बलवंत गार्गी ने लिए। उन्होंने स्क्रिप्ट दी तो उसके ऊपर एक्ट किया। उनको सलेक्ट कर लिया गया।