ईडी की राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और कांग्रेसियों के प्रदर्शन को लेकर खुफिया एजेंसियां फेल हो गई। खुफिया एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी कि एबीवीपी के कार्यकर्ता सुनियोजित तरीके से पैदल ही ईडी कार्यालय तक पहुंचकर हंगामा करेंगे।
विज्ञापन
देखिए, 'अपनों' ने फूंक दिया मंत्री जी का पुतला
2 of 7
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया से करीब 50 सवाल पूछे हैं। इसमें उनके तस्करी के आरोपों में घिरे तीनों एनआरआईज के अलावा 70 लाख रुपये की हवाला ट्रांजेक्शन के बारे में पूछा गया। ईडी के अधिकारियों ने मजीठिया से पूछताछ के बाद मीडिया से दूरी बना ली।
विज्ञापन
देखिए, 'अपनों' ने फूंक दिया मंत्री जी का पुतला
3 of 7
ईडी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने वालों में अधिकतर भाजपा नेताओं के बेटे थे। इनमें भाजपा की प्रदेश वाइस प्रेसिडेंट सुमन सहगल का बेटा टिक्कू सहगल, जौली बेदी (भाजपा पार्षद का बेटा) समेत आरएसएस से जुड़े करण सहगल, बन्नी गुप्ता, सौरव कपूर समेत 10-15 एबीवीपी के नेता थे, जो पैदल ही गलियों से होते हुए सीधे ईडी कार्यालय के बाहर आ पहुंचे और मजीठिया को गिरफ्तार करो की नारेबाजी शुरू कर दी।
देखिए, 'अपनों' ने फूंक दिया मंत्री जी का पुतला
4 of 7
वहीं कांग्रेसियों के प्रदर्शन को लेकर भी खुफिया एजेंसियों को खबर नहीं लगी। उधर हिरासत में लिए प्रदर्शनकारियों को किसी थाने नहीं ले जाया गया। पुलिस मुलाजिम सभी गाड़ियों में घुमाते रहे और मजीठिया के ईडी दफ्तर से जाने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
देखिए, 'अपनों' ने फूंक दिया मंत्री जी का पुतला
5 of 7
अभी इस कार्रवाई को निपटाकर पुलिस अभी कुछ राहत ही महसूस कर रही थी कि कांग्रेसी नेताओं की टोली में शामिल प्रधान राजिंदर बेरी, अमृत खोसला, राज कुमार राजू, पार्षद पवन कुमार, पार्षद पलनी स्वामी, डॉ. प्रदीप सिंह, अरुण जैन समेत कई कांग्रेसी नेताओं को रास्ते में ही रोक लिया गया।
विज्ञापन
देखिए, 'अपनों' ने फूंक दिया मंत्री जी का पुतला
6 of 7
कांग्रेसियों ने वहीं पर ही मजीठिया का पुतला फूंककर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद एसीपी रविंदरपाल सिंह संधू ने तत्काल पुलिस की गाड़ी मंगवायी और कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। एबीवीपी नेताओं और कांग्रेसियों को किसी थाने नहीं ले जाया गया बल्कि गाड़ियां रास्ते में ही घूमती रही।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने मजीठिया से कनाडा में रहने वाले सतप्रीत सत्ता, पिंदी व लाडी से संबंधों का ब्यौरा जाना है। तीनों का संपर्क मजीठिया से कैसे हुआ, इसकी जानकारी हासिल की।