सैंकड़ों आधार कार्ड को लेकर डाकिए ने ऐसी शर्मनाक करतूत कर डाली, देखकर लोग हैरान रह गए। फिर उसे बच्चों ने आईना दिखाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
आधार कार्ड
मामला पंचकूला का है। आपके बारे में पूरा ब्यौरा देने वाला और भारतीय नागरिकता का पुख्ता प्रमाण ‘आधार कार्ड’ सड़क पर सैकड़ों की संख्या में मिलने से हड़कंप मच गया। डाक विभाग की गंभीर लापरवाही के कारण खामियाजा भुगत रहे लोगों के सवालों का जवाब न तो विभागीय कर्मी के पास है और न ही अधिकारी के पास।
विज्ञापन
3 of 7
आधार कार्ड
आलम यह है कि आधार कार्ड न होने की वजह से स्कूल में दाखिला, अस्पताल में रजिस्ट्रेशन, एलपीजी सब्सिडी, निजी बैंक से लोन सहित दर्जनों बुनियादी सुविधाओं का फायदा उन सैकड़ों लोगों को नहीं मिल सकेगा, जिनके कार्ड बन चुके हैं। वहीं, इस दस्तावेज के न होने की वजह से सबसे बड़ी दिक्कत उन बच्चों को आएगी, जिनको बगैर आधार कार्ड स्कूलों में दाखिला नहीं मिल सकेगा।
4 of 7
aadhaar card
इंदिरा कालोनी में एक साथ सैकड़ों आधार कार्ड सड़क के किनारे बिखरे मिलने पर आसपास के लोगों में भी विभागीय लापरवाही के प्रति रोष दिखा। डाक के जरिये भेजे गए आधार कार्ड घरों तक संबंधित व्यक्ति के हाथ में ही सौंपने की जिम्मेवारी पोस्टमैन की है। जिन्हें बांटने को पोस्टमैन निकला, लेकिन कार्ड घरों की बजाय सड़क पर मिले। अब मामले में डाक विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है ये तो वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
5 of 7
aadhaar card
बच्चों ने 20 रुपये लेकर घरों तक पहुंचाए कार्ड
बिखरे आधार कार्ड को हाथों में उठाकर बच्चों ने महज 20-20 रुपये में घरों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को मना किया, लेकिन कुछ बच्चों ने इस कार्ड की अहमियत समझते हुए कहा कि अगर डाकिया के पास वक्त नहीं है तो यह काम खुद कर लेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
aadhaar
आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल का बढ़ा खतरा
सैकड़ों लोगों तक नहीं पहुंचने वाले आधार कार्ड का अगर किसी भी जगह पर गलत इस्तेमाल किया जाता है तो उसके लिए कौन जिम्मेवार होगा, यह अभी भी एक सवाल है। इस पर संज्ञान लेते हुए डाक विभाग ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
सड़क पर आधार कार्ड पड़े होना बेहद गंभीर मसला है। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच की जिम्मेवारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। - एमआर मित्तल, एसएसपी, अंबाला डिवीजन